back to top

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने की गंगा यात्रा की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने मंगलवार को कानपुर में ‘गंगा यात्रा’ की समीक्षा की। समीक्षा के बाद उन्होंने गंगा बैराज स्थित कार्यक्रम स्थल ‘निशात पार्क’ और अटल घाट का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि अटल घाट पर गंगा पूजन व गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। गंगा बैराज स्थित निशात पार्क में जनसभा होगी।

समीक्षा बैठक में मंन्त्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से गंगा यात्रा निकल रही है। इस यात्रा का उद्देश्य गंगा नदी को स्वच्छ , निर्मल/अविरल बनाने के साथ-साथ आस्था और अध्यात्म को ‘अर्थ’ से जोड़ना है। सिंह ने कहा कि प्रदेश में 1140 किलोमीटर गंगा बहती है। गंगा किनारे स्थित 1038 ग्राम पंचायतों की कार्य योजना बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि बिजनौर तथा बलिया से चलकर दोनों यात्राएं 1238 किलोमीटर रोड मार्ग से तथा 150 किमी जलमार्ग से यात्रा तय करते हुए 05 दिन बाद कानपुर नगर में 31 जनवरी में अटल घाट पर समापन होगा। बिजनौर से आने वाली गंगा यात्रा 30 जनवरी को बिठूर के घाट पर आयोजित आरती में सम्मिलित होगी। 30 जनवरी को भारत सरकार के मंन्त्री बाबुल सुप्रियो बिठूर में गंगा यात्रा के कार्य क्रम में शामिल होंगे।

जलशक्ति मंन्त्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री की मां गंगा के उद्धार में भगीरथ जैसी भूमिका है। उन्होंने बताया कि 12 बजे गंगा पूजन और आरती का कार्यक्रम होगा। उसके बाद जन सभा होगी। सभी कार्यक्रम 2.30 बजे से 03 बजे तक अवश्य हों जाय। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि जन सभा स्थल पर आस्था व विश्वास तथा गंगा बारे में सीखने वाले छात्र आदि सम्मिलित हों। ध्वनि प्रसारण से बहुत दूर तक सुनाई पड़ने वाली व्यवस्था जनसभा स्थल से की जाएगी। कई स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

इस अवसर पर मेयर प्रमिला पांडेय, मंन्त्री नीलिमा कटियार, विधायक गण जयनारायण सिंह, मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे, जनपद कानपुर नगर, उन्नाव, कानपुर देहात के जिलाधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...

श्रमिकों के बीच वितरित की सेवा सामग्री

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का आयोजन लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की परमहंस शाखा द्वारा अलीगंज के गोयल चौराहा...

251 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

बुद्ध पूर्णिमा : गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम​ सनातन महासभा द्वारा आयोजित 151वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जनसैलाब ​सामाजिक सद्भाव यज्ञ...

दर्शकों को जज्बात में डुबो गयी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

मंच पर खूबसूरत मोड़ सा सजा नाटक 'वो अफसाना' 20वीं सदी की सबसे चर्चित सच्ची प्रेम कहानीलखनऊ। मोहब्बत वह शय है जिसमें हारकर भी शख्स...

वैसाख पूर्णिमा पर 11 वेदियों से की गयी गोमती आरती

भगवान बुद्ध की स्मृति में भी दीप भी प्रज्जवलित किए गएलखनऊ। वैशाखा मास की पूर्णिमा पर शुक्रवार को डालीगंज में स्थित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मंदिर...

लोग थिएटर के बजाय मोबाइल पर कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं : सोनिया बंसल

आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'लखनऊ। सोनिया बंसल जो बिग बॉस से सुर्खियों में आई थीं, अब अपनी आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'...