back to top

वोटर लिस्ट संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान आज से

विशेष संवाददाता लखनऊ। प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत शुक्रवार 27 अक्तूबर से विधानसभावार वोटर लिस्ट का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू होगा। अभियान की अवधि में 4, 5, 25, 26 नवम्बर और दो एवं तीन दिसम्बर को छह विशेष तिथियां निर्धारित की गई हैं।

इन विशेष तिथियों में हर मतदान केन्द्र पर बूथ लेबल आफिसर मौजूद रहेंगे। उनके पास मौजूदा वोटर लिस्ट रहेगी, आप बीएलओ से इन तिथियों में सम्पर्क करके वोटर लिस्ट में अपने व अपने परिवारजनों के नाम व अन्य ब्यौरे की तस्दीक कर सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाएं। मतदाता सूची को त्रुटि रहित एवं विवाद रहित बनाने के लिए अभी से ही पूरी सतर्कता से कार्य करें। इस पुनरीक्षण अभियान में युवा, महिला, दिव्यांगजन और अनुसूचित जनजाति के ज्यादा से ज्यादा नए वोटर बनाने पर जोर रहेगा।

नौ दिसम्बर तक चलने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची में पात्र एवं छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा, इसके अलावा वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाएगा। वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण की गहन समीक्षा के लिए रोल आब्जर्वर के रूप में 18 मण्डलायुक्तों को आयोग द्वारा नामित किया गया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान से जुड़ने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जिनका वोटर कार्ड नहीं बना है वो भी अपना वोटर कार्ड बनवा सकते हैं। इसके साथ जिन मतदाताओं को अपने नाम, पता या अन्य संशोधन करवाना है वो भी इस अभियान के तहत करवा सकते हैं। मतदाता आनलाइन और आफलाइन दोनों प्रकार से मतदाता बनने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन ऐप या वेबसाइट के माध्यम से मतदाता अपना विवरण मतदाता सूची में देख सकता है और कोई संशोधन हो तो उसके लिए आवेदन भी कर सकता है। इसके अलावा नए मतदाता बनने के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...