back to top

विराट व रोहित तोड़ सकते हैं मेरा 400 वाला विश्व रिकॉर्ड: ब्रायन लारा

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व दिगग्ज बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम को आईसीसी के बड़े टूनार्मेंटों के नॉकआउट मैचों को जीतने का तरीका ढूंढना होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज टेस्ट में उनके 400 रन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ऐसे खिलाड़ी हैं, जो यदि पूरे दिन या डेढ़ दिन बल्लेबाजी करें तो निश्चित रूप से इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। उम्मीद है, मैं इसे देखने के लिए रहूंगा।इस दिग्गज खिलाड़ी ने यहां दृष्टिबाधित महिलाओं के लिए पहली राष्ट्रीय क्रिकेट टूनार्मेंट ह्यसमर्थनमह्ण की घोषणा के इतर शनिवार शाम में कहा कि यह उन चीजों में से एक है जिसे आपको समझना होगा। हर कोई भारत को दावेदार बताता है।

सभी को पता होता है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल या नॉकआउट चरण में जगह बनाने वाली है। टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के विश्व रिकॉर्डधारी को लगता है कि भारत को 70 के दशक की वेस्टइंडीज या पिछले दशक की आॅस्ट्रेलियाई टीम की तरह लगातार जीतने की क्षमता विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने इंग्लैंड में इस साल खेले गए विश्व कप का जिक्र करते हुए कहा कि हर टीम ऐसे मैच के लिए तैयार रहती है, चाहे वह क्वार्टरफाइनल हो या सेमीफाइनल।

देखिए न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ कैसे खेला, उन्हें पता था कि किसे निशाना बनाना है और क्या करना है। इसलिए भारत को इसकी सराहना करनी चाहिए। लगातार चार आईसीसी टूनार्मेंट के नॉकआउट मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से भारतीय टीम आईसीसी के सभी टूनार्मेंट में सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंची हैं, लेकिन कभी खिताब नहीं जीत सकी। वह एमएस धोनी के नेतृत्व में 2014 वर्ल्ड टी-20 के फाइनल, 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल, 2016 वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब दूर रह गई।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...