back to top

लखनऊ: नागरिकता कानून के खिलाफ राजधानी में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को अफरातफरी का माहौल रहा। विशेषकर पुराने लखनऊ के मुस्लिम बहुल इलाकों में तनाव पैदा हो गया। नागरिकता कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया और कई वाहनों को आग के हवाले कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुराने लखनऊ के मदेयगंज इलाके में भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को आंसूगैस के गोले दागने पड़े। प्रदर्शनकारियों ने मदेयगंज पुलिस चौकी में तोडफ़ोड़ की और सतखंडा चौकी को आग लगा दी। कुछ निजी समाचार चैनलों और चार पहिया वाहनों एवं मीडिया कर्मियों के अन्य वाहनों को निशाना बनाया गया। कई वाहनों को आग के हवाले किया गया, जिनमें रोडवेज की एक बस शामिल है। शहर के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

हसनगंज क्षेत्र में पथराव कर रही भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जिलाधिकारी कार्यालय के निकट परिवर्तन चौक पर भी भीड़ ने जमकर पथराव किया। हजरतगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में दुकानें बंद हो गईं। पास के केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के दरवाजे बंद कर दिए ताकि परिवर्तन चौक पर और जमावड़ा होने से रोका जा सके। कई प्रदर्शनकारियों ने अपने मुंह को कपड़े से ढंक रखा था ताकि सीसीटीवी फुटेज में पहचान से बचा जा सके। हालांकि शाम तक हालांकि हालात काबू में आ गए।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने संवाददाताओं को बताया, स्थिति काबू में है और घबराने की कोई बात नहीं है। जिन लोगों ने उपद्रव किया, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। लखनऊ के मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने कहा, वीडियोग्राफी के जरिए जो लोग चिन्हित होंगे, उनके खिलाफ कार्वाई की जाएगी। जिन लोगों ने नुकसान किया है, उसकी भरपाई उन्हीं से कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...