back to top

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, शांति बहाल समझौते के 24 घंटे के भीतर चली गोलियां, फुंके घर

इंफाल। मणिपुर के जिरीबाम में शांति बहाल करने के प्रयासों के लिए मेइती और हमार समुदायों के बीच समझौता होने के एक दिन बाद ही तनाव पैदा करने वाली घटना सामने आई हैं जहां गोलीबारी की गई और एक खाली पड़े घर को आग लगा दी गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लालपानी गांव में खाली पड़े एक घर को शुक्रवार रात हथियारबंद लोगों ने आग के हवाले कर दिया।

एक अधिकारी ने बताया, यह घटना एक बिल्कुल ही अलग बस्ती में हुई जहां मेइती समुदाय के कुछ लोगों के घर हैं और जिले में हिंसा भड़कने के बाद से इनमें से अधिकतर घर खाली पड़े हैं। उपद्रवियों ने इलाके में सुरक्षाकर्मियों की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर आगजनी की। उपद्रवियों की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि हथियारबंद लोगों ने बस्ती को निशाना बनाकर गोलियां भी चलाईं।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद सुरक्षाबलों को इलाके में भेजा गया। बृहस्पतिवार को असम के कछार में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक प्रतिष्ठान में हुई बैठक में मेइती और हमार समुदायों के प्रतिनिधियों के बीच समझौता हुआ था। बैठक का संचालन जिरीबाम जिला प्रशासन, असम राइफल्स और सीआरपीएफ ने किया, जिसमें जिरीबाम जिले के थाडौ, पैते और मिजो समुदायों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

इन समुदायों के प्रतिनिधियों द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया, बैठक में यह संकल्प लिया गया कि दोनों पक्ष सामान्य स्थिति बहाल करने तथा आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। दोनों पक्ष जिरीबाम जिले में कार्यरत सभी सुरक्षा बलों को पूर्ण सहयोग देंगे। अगली बैठक 15 अगस्त को होगी। पिछले वर्ष मई से मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जारी जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव पारित…भारत समेत 135 देशों का मिला समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  ने ईरान द्वारा खाड़ी सहयोग परिषद के देशों और जॉर्डन पर किए गए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते...

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले से राजनीतिक हलकों में चिंता,नेताओं ने की कड़ी निंदा

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की नेताओं ने कड़ी निंदा की है। नेताओं ने इस घटना पर चिंता जताते हुए...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव पारित…भारत समेत 135 देशों का मिला समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  ने ईरान द्वारा खाड़ी सहयोग परिषद के देशों और जॉर्डन पर किए गए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते...

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले से राजनीतिक हलकों में चिंता,नेताओं ने की कड़ी निंदा

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की नेताओं ने कड़ी निंदा की है। नेताओं ने इस घटना पर चिंता जताते हुए...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...