back to top

धर्म और विज्ञान एक दूसरे के खिलाफ नहीं: विद्या बालन

मुंबई: डर्टी पिक्चर और भूल भुलैया जैसी सफल कारोबारी फिल्मों में प्रमुख निभा चुकीं चर्चित अभिनेत्री विद्या बालन का मानना है कि धर्म और विज्ञान एक दूसरे के खिलाफ नहीं हैं बल्कि वे सहअस्तित्व में रह सकते हैं। उनका मानना है कि एक इंसान की कई पहचान हो सकती हैं लेकिन समस्या तब आती है जब धर्म की व्याख्या वैसी की जाती है जैसी आज की जा रही है। वह हाल में रिलीज हुई बॉलीवुड की फिल्म ‘मिशन मंगल’ में अपने निभाए गए चरित्र को लेकर पीटीआई-भाषा से बात कर रही थीं। यह चरित्र एक महिला वैज्ञानिक का है जो ईश्वर से डरती है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से धर्म के बारे में बताया जाता है, उसमें समस्या है। मैं ऐसे कई लोगों को जानती हूं जो खुद को धार्मिक कहलाने में शर्म महसूस करते हैं और वह खुद उनमें से एक हैं। वह हमेशा यह महसूस करती हैं कि उन्हें यह कहना नहीं चाहिए कि वह धार्मिक हैं।

 

उन्होंने कहा कि धर्म ऐसा हो गया है या ऐसी नकारात्मक धारणा बन गई है कि धार्मिक होने का मतलब असहिष्णु होना है। विद्या ने कहा मैं बनाम तुम की बहसें बढ़ गई हैं जिसकी वजह से हम की बात कम होती जा रही है। इस अदाकारा ने कहा कि यह केवल हमारे मुल्क की बात नहीं है पूरी दुनिया में ऐसा हो रहा है। हम होने की भावना में कमी देखी जा रही है। मिशन मंगल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई है और इसमें अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन और कीर्ति कुल्हारी ने काम किया है। यह फिल्म भारत के मिशन मंगलयान पर आधारित है। विद्या ने राष्ट्रवाद और सिनेमा के रिश्ते पर पूछे गए सवाल पर कहा, यह भावना (राष्ट्रवाद) सिनेमा में हो सकती है और न कि सिनेमा हॉल में। हमें राष्ट्रीय गान के अवसर पर सिनेमा हॉल में खड़े होने की जरूरत नहीं है।

RELATED ARTICLES

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 3 पर काम शुरू….जेपी फिल्म्स के बैनर तले अब फैंटेसी एडवेंचर वॉर फिल्म भी बनेगी

मुंबई। सनी देओल की ‘बॉर्डर 3’ को 2027 का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। यह सनी की देशभक्ति वाली इमेज को...

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ में चीन का नाम नहीं होगा

मुंबई। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर नई खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं...

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ लीक, 6 गिरफ्तार

300 से ज्यादा पाइरेटेड लिंक हटाए गए, क्लाउड स्टोरेज के जरिए बांटी गई थी फिल्म मुंबई। थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के इंटरनेट पर...

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बस पलटने से छह श्रद्धालुओं की मौत, 21 लोग घायल

चंडीगढ़।आनंदपुर साहिब से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक बस पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में पलट गई, जिससे उसमें सवार छह श्रद्धालुओं की मौत...

PM मोदी ने रोंगाली बिहू, विशु और पोइला बैसाख पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम, केरल और पश्चिम बंगाल में क्रमश: मनाए जा रहे रोंगाली बिहू, विशु और पोइला बैसाख...

वेदांता पावर प्लांट हादसे में मौत का आंकड़ा 14 पहुंचा, मुआवजे और जांच पर सियासी घमासान

सक्ती (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड के विद्युत संयंत्र में हुए...

बिहार में नया सियासी अध्याय… सम्राट चौधरी बने मुख्यमंत्री, पहली बार बीजेपी की पूर्ण सरकार

पटना के राजभवन में बुधवार को आयोजित एक ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत...

उल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व, गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान

लखनऊ। शहर के गुरुद्वारों में बैसाखी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों को रंगी बिरंगी झालरों...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

इस्कॉन भक्तों द्वारा अर्पित किये गये 56 भोगलखनऊ। इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी के दिशा-निर्देशन में लखनऊ एवं आस-पास के भक्तों ने श्रील...