back to top

राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर दलगत भावना, क्षुद्र राजनीति से ऊपर उठना चाहिए: उपराष्ट्रपति नायडू

चंडीगढ़: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने का फैसला सही दिशा में उठाया गया कदम है और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर दलगत भावना से ऊपर उठना चाहिए और क्षुद्र राजनीति से बचना चाहिए। पंजाब विश्वविद्यालय में पहले बलरामजी दास टंडन स्मृति व्याख्यान को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा, हमें बड़े राष्ट्रीय मुद्दों पर सवज़्सम्मति बनानी चाहिए। हम कोई नए राष्ट्र नहीं हैं। हमें राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर दलगत भावना से ऊपर उठना चाहिए और क्षुद्र राजनीति से बचना चाहिए। यह समय की मांग है। टंडन 1969-70 में पंजाब के उपमुख्यमंत्री थे और जुलाई 2014 में उन्हें छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। पिछले साल 14 अगस्त को उनका निधन हो गया।

 

अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू को दिए गए विशेष अधिकारों को समाप्त करने के विषय पर नायडू ने कहा कि उन्हें लोगों से प्रतिक्रिया मिली कि समूचा देश केंद्र के कदम के बाद जश्न मना रहा है। नायडू पंजाब विश्वविद्यालय के चांसलर भी हैं। उन्होंने कहा, अनुच्छेद 370 (के अधिकतर प्रावधानों) को खत्म करना सही दिशा में उठाया गया कदम है। यह राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करता है। उपराष्ट्रपति ने कुछ पुरानी खबरों का संदर्भ दिया, जिसमें कहा गया था कि 1963 और 1964 में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई सांसद जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के पक्ष में थे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की भी तारीफ की, जिन्होंने भारतीय सेना के बारे में भड़काऊ ट्वीट करने वाले पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का प्रयास बंद करने को कहा था।

 

नायडू ने कहा, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि हम एकजुट हैं और देश किसी भी स्थिति का मुकाबला करने को तैयार है। मैंने आज उनका बयान पढ़ा और मैं इस पर बहुत खुश हूं। यह समय है जब हमें एकजुट होना सीखना चाहिए और पंजाब के मुख्यमंत्री ने इसकी शानदार मिसाल पेश की।

RELATED ARTICLES

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

नीट-यूजी मामले पर छात्र सम्मेलन करेंगे राहुल गांधी, 17 जून को कोटा से शुरुआत

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) और कई अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...