back to top

पहली तिमाही में वी आकार के सुधार से मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियाद की पुष्टि हुई: वित्त मंत्रालय

नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी की भीषण दूसरी लहर के बाजवूद वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में वी आकार के सुधार से भारत की मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियाद का पता चलता है।  वित्त मंत्रालय ने अपनी ताजा मासिक आर्थिक समीक्षा में केरल और महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में तेजी पर भी चिंता जताई और इन दोनों राज्यों में महामारी नियंत्रण तथा प्रबंधन को मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के 20.1 प्रतिशत की दर से बढ़ने से भीषण दूसरी लहर के बावजूद भारत की लचीली वी-आकार की भरपाई का पता चलता है।

 

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था में 24.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि इस साल अब तक मानसून नौ प्रतिशत कम है, इसके बावजूद तीन सितंबर तक खरीफ की बुवाई सामान्य स्तर के मुकाबले 101 प्रतिशत हो चुकी थी। वित्त मंत्रालय ने कहा कि धान की रिकॉर्ड खरीद और ट्रैक्टर की बिक्री में बढ़ोतरी से आने वाले महीनों में मजबूत ग्रामीण मांग के लिए अच्छी संकेत मिलता है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, बिजली की खपत, रेल भाड़ा, राजमार्ग टोल संग्रह, ई-वे बिल, डिजिटल लेनदेन, हवाई यातायात और मजबूत जीएसटी संग्रह से सुधार स्पष्ट है। विनिर्माण और सेवाओं, दोनों क्षेत्रो में भारत का पीएमआई आर्थिक विस्तार की शुरुआत का संकेत देता है। कोविड-19 महामारी को लेकर रिपोर्ट में कहा गया कि केरल अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। देश में रोजाना आने वाले नए मामलों में केरल का हिस्सा लगभग 60 प्रतिशत है। किसी दूसरे राज्य के मुकाबले केरल में अधिक लोगों की जान संक्रमण से जा रही है। इसी तरह महाराष्ट्र को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत पर जोर दिया गया है। रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने आने वाले त्योहारी महीनों में संभावित तीसरी लहर के प्रति आगाह किया है।

RELATED ARTICLES

भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’ : मंत्री एके शर्मा

मंत्रीपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान मुख्यमंत्री जी...

योगी बैठक में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

योगी सरकार के कार्यकाल में उच्च शिक्षा का हो रहा है विस्तार वर्ष 2017 के बाद 8 नए सरकारी व 28 से अधिक निजी विश्वविद्यालय...

अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से।,211 महिलाओं सहित 5,794 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था सोमवार तड़के अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।...

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

थिएटर जैसा जादू सिनेमा या ओटीटी में नहीं : आशुतोष राणा

लखनऊ। टीवी से लेकर फिल्मों तक आशुतोष राणा का लंबा करियर रहा है। वहीं आशुतोष थिएटर शो के जरिए भी दर्शकों का दिल जीतते...

डॉ. योगेश प्रवीण की नृत्य नाटिका में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में कथक नृत्य नाटिका का आयोजनलखनऊ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में पदमश्री डा. योगेश प्रवीन को समर्पित प्रस्तुति...

नाम तुम्हारा तारणहार, कब तेरा दर्शन होगा…

भगवान शिव की आराधना से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की सहज प्राप्ति होती है-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान...

अषाढ़ की मासिक कलाष्टमी आज, होगी काल भैरव की पूजा

वर्ष में कुल 12 कालष्टमी मनाई जाती हैलखनऊ। कालाष्टमी या काला अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो भगवान भैरव को समर्पित है और हर...

11 को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा, मंगल और कृतिका नक्षत्र

लखनऊ। जुलाई महीने में आसमान में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले पूर्वी दिशा में एक पतला अर्धचंद्र,...