back to top

ताकत व सामर्थ्य से भारत के विकास इंजन के रूप में स्थापित हो रहा उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की मजबूत स्थिति का दावा करते हुए शनिवार को कहा कि यह प्रदेश अपनी ताकत और सामर्थ्य से देश के विकास का इंजन बन रहा है। योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुरादाबाद जिले के ढकिया (बिलारी) में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के बाद 16 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश में अब दंगे नहीं होते। यहां सब कुछ चंगा है। बेटियां स्कूल जाती हैं। कानून बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। डबल इंजन की सरकार विकास की बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है और उत्तर प्रदेश अपनी ताकत एवं सामर्थ्य से देश के विकास का इंजन बन रहा है। योगी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की जयंती पर हम जाट महासभा और चौधरी चरण सिंह स्मारक समिति को धन्यवाद देते हैं। चौधरी चरण सिंह की स्मृतियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा, चौधरी चरण सिंह भारत की अर्थव्यवस्था को गहराई से समझते थे। उनका मानना था कि किसान गरीब रहेगा तो भारत गरीब होगा। भारत की समृद्धि का रास्ता गांव, खेत, खलिहानों से होकर जाता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले सरकारें आगे होती थीं और समाज पीछे होता था, लेकिन अब चौधरी चरण सिंह स्मारक और जाट महासभा आगे है, सरकार उनके पीछे खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े नौ वर्ष में किसानों के जीवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में व्यापक परिवर्तन हुआ है तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से किसानों की समृद्धि के द्वार खुले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता किसानों की खुशहाली के लिए उनकी सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के बाद भगवान राम विराजमान हो रहे हैं। उन्होंने कहा, जो लोग संविधान विरोधी काम कर रहे हैं, संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की खिल्ली उड़ा रहे हैं, उप राष्ट्रपति का वीडियो बना रहे हैं, जनता जनार्दन उन्हें सजा देगी।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...