back to top

उत्तर प्रदेश सरकार कृषि कुम्भ 2.0 की तैयारी में जुटी

उत्तर प्रदेश सरकार कृषि कुम्भ 2.0 को वैश्विक समारोह बनाने की तैयारी में जुट गई है। यह आयोजन इस वर्ष दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। प्रदेश सरकार ने यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार शनिवार को यहां हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश कृषि कुंभ 2.0 में प्रदेश के प्रत्येक जिले के साथ-साथ देश के हर राज्य की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन से हमारे किसान तकनीकी दृष्टि से और संपन्न हो सकेंगे। यह आयोजन बीज से बाजार तक और दुनिया भर में कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही तकनीक से लेकर नवाचार तक की जानकारी देने वाला होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि कुम्भ में दो लाख से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और केंद्र सरकार के मंत्रियों, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रख्यात कंपनियोांसंस्थाओं, सभी कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों, प्रगतिशील किसानों को आमंत्रित किया जाए।

सम्मेलन के वैश्विक स्वरूप पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान, इजराइल, क्रोएशिया, पोलैंड, पेरू, जर्मनी,
अमेरिका, फिलिपीन, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया जैसे देशों में खेती-किसानी को लेकर अनेक अभिनव कार्य हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन देशों में भारतीय दूतावासों-उच्चायोग से संपर्क कर इन देशों को कृषि कुंभ में कंट्री पार्टनर
के रूप में सहभागी बनाने के प्रयास किए जाएंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम
लखनऊ के भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में होगा।

सम्मेलन के दौरान गो-आधारित प्राकृतिक खेती, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने की तैयारियों, खेती
की लागत को कम करने, पराली प्रबन्धन आदि पर चर्चा होगी।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...