back to top

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सदस्य मार्जोरी टेलर ग्रीन ने सांसद के तौर पर इस्तीफा देने की घोषणा की

वाशिंगटन । अमेरिका के जॉर्जिया से प्रतिनिधि सभा की सदस्य मार्जोरी टेलर ग्रीन ने शुक्रवार को कहा कि वह जनवरी में संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगी।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की किसी समय समर्थक रहीं ग्रीन अब उनकी आलोचक हैं।

ग्रीन ने ‘सोशल मीडिया’ पर साझा किए गए करीब 10 मिनट के वीडियो में कहा कि उन्हें वाशिंगटन, डी.सी. में हमेशा से ही तिरस्कृत किया गया है और वह कभी वहां के अनुसार नहीं ढल पाईं।

ग्रीन ने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइल पर ट्रंप के रुख के साथ-साथ विदेश नीति और स्वास्थ्य देखभाल को लेकर उनकी आलोचना की थी। इसके बाद उनका हाल के महीनों में ट्रंप के साथ सार्वजनिक विवाद हुआ था।

ट्रंप ने उन्हें गद्दार और सनकी कहा था। उन्होंने कहा था कि ग्रीन जब अगले वर्ष दोबारा चुनाव लड़ेंगी तो वह उनके खिलाफ खड़े होने वाले उनके प्रतिद्वंद्वी का समर्थन करेंगे।

ग्रीन ने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि सांसद के रूप में उनका अंतिम दिन पांच जनवरी 2026 होगा।ग्रीन ने कहा कि ट्रंप से असहमति जताने पर राष्ट्रपति का उन पर निशाना साधना अनुचित और गलत है।

उन्होंने कहा, निष्ठा दोतरफा होनी चाहिए और हमें अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट देने और अपने जिले के हितों का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होना चाहिए क्योंकि हमारे पद का नाम ही ‘प्रतिनिधि’ है। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने ग्रीन की इस घोषणा पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

RELATED ARTICLES

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का निधन, राहुल गांधी ने शोक संवेदना जताई

जौनपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का निधन, राहुल गांधी ने शोक संवेदना जताई

जौनपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के...

राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. गोपालराव पाटिल का निधन

लातूर (महाराष्ट्र)। राज्यसभा के पूर्व सदस्य और प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपालराव पाटिल का मंगलवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 94 वर्ष...

राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई दी

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई...