back to top

सपा अध्यक्ष को धमकी मामले पर सदन में हंगामा, नहीं हो सका प्रश्नकाल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा के मुद्दे पर सोमवार को विधान परिषद में सपा सदस्यों के जोरदार हंगामे की वजह से प्रश्नकाल नहीं हो सका।

पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता विपक्ष अहमद हसन ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार विपक्ष को डरानेधमकाने की कोशिश कर रही है और इसी मकसद से अखिलेश की सुरक्षा में कटौती की गई है।

सपा सदस्य नरेश उत्तम ने भी सरकार पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई है। सपा सदस्य शतरुद्र प्रकाश ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। नेता सदन उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने नेता विपक्ष से पूछा कि आखिर किस नियम के तहत वह प्रश्नकाल में यह मुद्दा उठा रहे हैं। इस पर सपा के सभी सदस्य सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सदन के बीचोबीच आ गए।

सभापति रमेश यादव ने उनसे अपनेअपने स्थान पर लौटने का आग्रह किया। हंगामा नहीं थमते देख उन्होंने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी। बाद में स्थगन की अवधि दोपहर 12 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई। इस तरह प्रश्नकाल नहीं हो सका।

गौरतलब है कि गत शनिवार को कन्नौज जिले में सपा के महिला सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे थे। वह सभा को सम्बोधित कर रहे थे तभी गोविन्द शुक्ला नाम के युवक ने उनसे कोई सवाल किया।

इस पर अखिलेश ने उससे कहा तुम भाजपा के आदमी तो नहीं हो? इतना कहने पर उसने जय श्री राम का नारा लगाया। तब सपा कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी थी। सपा इस मुद्दे को अखिलेश की सुरक्षा में खामी से जोड़ रही है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...