back to top

उप्र : व्यापारी की हत्या, कर्तव्य में लापरवाही बरतने को लेकर दो पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर (उप्र)। कानपुर देहात जिले में रूरा थाना क्षेत्र के गहोलिया गांव के बाहर 26 वर्षीय एक व्यापारी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात, केशव कुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में कथित लापरवाही बरतने को लेकर थानाध्यक्ष (रूरा) धर्मेंद्र मलिक को पद से हटा दिया गया है और इलाके के प्रभारी राजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि निर्माण सामग्री का कारोबार करने वाले विमल तिवारी उर्फ आशु की बृहस्पतिवार को उनकी दुकान पर हत्या कर दी गयी। चौधरी ने बताया कि कि इस सिलसिले में पूर्व ग्राम प्रधान विजय सिंह, उनके परिवार के सदस्य अंकित सिंह, अजय सिंह उर्फ पिंटू, श्याम सिंह उर्फ बबलू समेत दो अन्य लोगो के खिलाफ हत्या के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जिले के अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक प्रतिभा शुक्ला ने दावा किया कि वह तिवारी द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत रूप से संपर्क में थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्वाई नहीं की। उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि यह घटना हमारे संज्ञान में नहीं थी, हमने लगातार (पुलिस को) कॉल किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने दावा किया कि तिवारी ने पूर्व ग्राम प्रधान विजय सिंह के खिलाफ अपनी दुकान से लगी ग्राम समाज की जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन राजस्व अधिकारियों ने विवादित स्थान का निरीक्षण कर और दस्तावेजों की जांच कर मामला सुलझा दिया था।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...