back to top

यूपी में अब तक हुए रिकॉर्ड एक करोड़ से ज़्यादा कोविड टेस्ट : योगी

  • पूरी रफ़्तार से चलाया जाये सर्विलांस और मेडिकल टेस्टिंग का काम

  • सभी जिलों में सक्रियता से चलें इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर

  • स्वच्छता और सेनिटाइजेशन के कार्यों को लगातार रखें जारी

  • सर्विलांस में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न हो

  • कोविड अस्पतालों में अतिरिक्त मैनपावर की व्यवस्था की जाये

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में अब तक एक करोड़ से ज़्यादा कोविड-19 के टेस्ट हो गए हैं, जो एक रिकाॅर्ड है। उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे, सर्विलांस और मेडिकल टेस्टिंग की कार्यवाही को पूरी तेजी से चलाये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार कोविड-19 के खिलाफ पूरी तत्परता से लड़ाई लड़ रही है।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अपने सरकारी आवास पर अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने और रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाये कि सभी जिलों में कंट्रोल सेंटर पूरी सक्रियता से कार्यशील रहें।

योगी ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से जिले स्तर पर संवाद के साथ-साथ सीएम हेल्प लाइन के माध्यम से भी संवाद स्थापित रखा जाये। उन्होंने स्वच्छता और सेनिटाइजेशन के कार्यों को लगातार जारी रखने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि सर्विलांस कार्यों की लगातार माॅनिटरिंग की जाये। यह कार्य बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए सुनिश्चित किया जाये कि सर्विलांस गतिविधियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न होने पाये।

उन्होंने कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड चिकित्सालयों में दवाओं और ऑक्सीजन की बैकअप सहित पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखी जाये। कोविड अस्पतालों में ज़रूरत के हिसाब से अतिरिक्त मैनपावर की व्यवस्था की जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 01 अक्टूबर से प्रदेश में एमएसपी के तहत धान की खरीद शुरू होगी। धान क्रय केंद्रों पर सभी ज़रूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें, ताकि किसानों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं बेहतर बनायीं जायें। ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय और ग्राम सचिवालय का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाये।

RELATED ARTICLES

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...

CWG 2026: झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता पैरा पावरलिफ्टिंग से खुला है। बिहार के झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में शानदार...

NEET पेपर लीक आंदोलन के नेता अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा तक जारी रहेगा संघर्ष

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक अहम खबर सामने आई है। कॉकरोच जनता...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...