back to top

पीएफआई के दिल्ली स्थित ठिकानो पर यूपी एसटीएफ की छापेमारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (यूपी एसटीएफ) ने रविवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसकी छात्र इकाई सीएफआई के दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पीएफआई के कथित सदस्यों से पूछताछ में मिले अहम सुराग के आधार पर विशेष कार्य बल ने छापेमारी की है।

यूपीएसटीएफ के महानिरीक्षक (आईजी) अमिताभ यश ने पत्रकारों को बताया, मथुरा जिले के माट थाने में दर्ज एक मामले की विवेचना एसटीएफ द्वारा की जा रही है। एसटीएफ ने पुलिस हिरासत में लिए गए अभियुक्तों से पूछताछ की और उनसे प्राप्त सूचना के आधार पर अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त कर आज दिल्ली स्थित पीएफआई और सीएफआई के ठिकानों पर तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष पांच अक्टूबर को मथुरा जिले से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) एवं उसके सहयोगी संगठन कैम्पस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। चारों हाथरस जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप व भड़काऊ साहित्य बरामद करने का दावा किया था। तब उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस में दलित युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले को लेकर कुछ संगठनों द्वारा सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की साजिश रचने का भी दावा किया था।

इस दावे के बाद खुफिया एजेंसियां चौकन्नी हो गई और हाथरस आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही थी। हाथरस के बहुचर्चित मामले के बाद वहां सांप्रदायिकता फैलाने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किए गए पीएफआई के कथित सदस्य एवं पांचवें आरोपी रउफ शरीफ को पिछले दिनों अदालत ने पांच दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेजा था। रऊफ शरीफ़ पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की छात्र शाखा सीएफआई का राष्ट्रीय महासचिव बताया जाता है।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...