back to top

यूपी एसटीएफ ने दो हेरोइन तस्करों को दबोचा, 190 ग्राम मादक पदार्थ बरामद  

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दोनों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। यूपी एसटीएफ को काफी दिनों से देश के कई राज्यों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर तस्करों के सक्रिय होने की सुचना मिल रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की टीमों को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था।

दोनों तस्कर अवैध मादक पदार्थ की खेप लेकर राजस्थान से बस द्वारा आ रहा था, यह मादक पदार्थ लखनऊ निवासी मो. जावेद को उक्त देने वाला था। दोनों तस्करों को शहीद पथ पर दबोच लिया गया। उनके कब्जे से 190 ग्राम हेरोईन की बरामदगी हुई। उक्त निर्देश के क्रम में लाल प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त श्याम सिंह उपरोक्त ने बताया कि हम लोगों का एक गिरोह है, जो अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करता है तथा राजस्थान से हेराईन मंगाकर उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में इसकी सप्लाई करते है। आज हम लोग तीसरी बार माल लेकर आ रहे थे। दूसरे अभियुक्त मो मुस्तकीम उर्फ जावेद उपरोक्त ने बताया कि मै व मेरे ससुराल के सभी लोग जो टिकरा थाना जैदपुर के रहने वाले है, द्वारा राजस्थान से हेरोईन मंगाकर लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या व आस-पास के जनपदों में फुटकर में सप्लाई करने का कार्य किया जाता है।

इस काम में काफी पैसा मिलता है जिससे हम लोग लखनऊ में कई सम्पत्तियॉ बना ली है। वर्ष-2014 में सपा के टिकट से न्यू हैदरगंज वार्ड से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका हूं। पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में अपने साथी मो. कासिम उर्फ काले निवासी टिकरा बाराबंकी के साथ 500 ग्राम मारफीन में जेल जा चुका।

यह खबर पढ़े- “वह कभी-कभार संसद में आते हैं और उसे इवेंट बनाकर चले जाते हैं”, खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना 

RELATED ARTICLES

यूपी विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा

आज पेश होगा 40 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही...

ग्रेटर नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान दीवार-बीम गिरने से दो दमकल कर्मियों की मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र स्थित ILGIM इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण कंपनी में मंगलवार देर रात लगी भीषण आग के दौरान बड़ा हादसा...

यूपी रेरा ने 10 नई परियोजनाओं को दी मंजूरी, 1,412 करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने राज्य के पांच जिलों में 10 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दे दी...

यूपी विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा

आज पेश होगा 40 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही...

अभिनेता गौरव बाजपेयी बोले- परिवार के लिए प्यार की कुर्बानी अक्सर गलत समझा जाता है

देखिए 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान', हर सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे, सिर्फ सन नियो पर। मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश। कई बार जिंदगी में...

ग्रेटर नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान दीवार-बीम गिरने से दो दमकल कर्मियों की मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र स्थित ILGIM इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण कंपनी में मंगलवार देर रात लगी भीषण आग के दौरान बड़ा हादसा...

यूपी रेरा ने 10 नई परियोजनाओं को दी मंजूरी, 1,412 करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने राज्य के पांच जिलों में 10 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दे दी...

तमिलनाडु में राजनीतिक भूचाल: एक्ट्रेस त्रिषा पर विवादित टिप्पणी के बाद उदयनिधि स्टालिन हिरासत में

तमिलनाडु में नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री त्रिषा को लेकर दिए गए कथित विवादित और दोहरे अर्थ वाले बयान के...

लखनऊ में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया रुद्राभिषेकलखनऊ। शिव आराधना को...