back to top

अभिनेता गौरव बाजपेयी बोले- परिवार के लिए प्यार की कुर्बानी अक्सर गलत समझा जाता है

देखिए ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’, हर सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे, सिर्फ सन नियो पर।

मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश। कई बार जिंदगी में सबसे मुश्किल फैसला सही और गलत के बीच नहीं बल्कि दिल की चाहत और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच लेना पड़ता है। सन नियो के शो थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान में इन दिनों अभिजीत की कहानी भी इसी उलझन भरे मोड़ से गुजर रही है। अभिजीत अनुप्रिया से प्यार करता है लेकिन परिवार की खुशी और उम्मीदों के लिए उसे वैदेही से शादी करनी पड़ रही है।

इस ट्रैक के बारे में बात करते हुए, अभिजीत का किरदार निभा रहे गौरव बाजपेयी ने कहा, “इस समय दर्शक अभिजीत की जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर देख रहे हैं। वह अनुप्रिया से प्यार करता है लेकिन परिवार की उम्मीदों की वजह से उसे वैदेही से शादी करनी पड़ रही है। दिल से वह यह शादी नहीं करना चाहता, लेकिन कई बार जिंदगी हमें ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करती है, जहाँ अपनी खुशी से ज्यादा परिवार की जिम्मेदारियाँ बड़ी हो जाती हैं। मुझे लगता है कि असल जिंदगी में भी बहुत से लोग ऐसी स्थिति का सामना करते हैं। वे अपने परिवार के लिए अपने प्यार की कुर्बानी दे देते हैं, लेकिन अफसोस की बात यह है कि उन्हें अक्सर लोग गलत समझ लेते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “यही बात अभिजीत के किरदार को मेरे लिए खास बनाती है। उसका दिल कुछ और चाहता है, लेकिन किस्मत उसे किसी और राह पर ले जा रही है। आगे उसकी जिंदगी में कई भावनात्मक मोड़ मुश्किल फैसले और बड़े संघर्ष आने वाले हैं। क्या किस्मत उसे फिर से अनुप्रिया से मिलाएगी या फिर उसे वैदेही के साथ अपनी नई जिंदगी स्वीकार करनी पड़ेगी? मुझे लगता है कि दर्शकों को आगे एक बेहद भावुक और रोमांचक कहानी देखने को मिलेगी।

RELATED ARTICLES

कंगना रनोट ने सोनाक्षी के पहनावे पर उठाए सवाल?

मुंबई। स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लगातार विवादित बयान दे रहीं कंगना रनोट ने अब बिना नाम लिए एक एक्ट्रेस के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है।...

‘खतरों के खिलाड़ी ने मुझे बदल दिया’ : अविनाश

मुंबई। टीवी और रियलिटी शोज में अपनी अलग पहचान बना चुके अविनाश मिश्रा अब 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आने वाले हैं। दैनिक भास्कर...

फिल्म रामायण पर छिड़ा विवाद, रामलीला महासंघ की दो टूक- विवादित सीन नहीं हटे तो होगा विरोध प्रदर्शन

मुंबई। रणबीर कपूर, सनी देओल और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर विवाद शुरू हो गया है। श्री रामलीला महासंघ ने फिल्म के डायरेक्टर...

यूपी विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा

आज पेश होगा 40 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही...

ग्रेटर नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान दीवार-बीम गिरने से दो दमकल कर्मियों की मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र स्थित ILGIM इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण कंपनी में मंगलवार देर रात लगी भीषण आग के दौरान बड़ा हादसा...

यूपी रेरा ने 10 नई परियोजनाओं को दी मंजूरी, 1,412 करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने राज्य के पांच जिलों में 10 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दे दी...