back to top

यूपी रेरा ने 10 नई परियोजनाओं को दी मंजूरी, 1,412 करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने राज्य के पांच जिलों में 10 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं में करीब 1,412.55 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिसके तहत 1,632 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का विकास होगा। इससे प्रदेश में नियोजित शहरी विकास को गति मिलने के साथ रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।इन परियोजनाओं को यूपी रेरा मुख्यालय में आयोजित प्राधिकरण की 207वीं अथॉरिटी बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की।

निवेश में गाजियाबाद अव्वल

स्वीकृत परियोजनाओं में निवेश के लिहाज से गाजियाबाद पहले स्थान पर रहा। जिले में दो परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिनमें कुल 957.20 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इनमें एक आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजना शामिल है, जिनके तहत 625 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।

व्यावसायिक इकाइयों में गौतमबुद्ध नगर आगे

गौतमबुद्ध नगर में तीन व्यावसायिक परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं में 281.64 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 680 व्यावसायिक इकाइयों का विकास किया जाएगा। इकाइयों की संख्या के आधार पर यह जिला सबसे आगे रहा।

लखनऊ, गोरखपुर और मुरादाबाद को भी मिली मंजूरी

राजधानी लखनऊ में तीन परियोजनाओं को हरी झंडी मिली है, जिनमें दो आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजना शामिल हैं। इन पर 26.57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और 215 इकाइयों का विकास होगा। वहीं, गोरखपुर में 144.09 करोड़ रुपये की लागत वाली एक मिश्रित (मिक्स्ड-यूज) परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा मुरादाबाद में 43 आवासीय इकाइयों वाली एक परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

पारदर्शी और समयबद्ध विकास पर जोर

यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि प्राधिकरण पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध परियोजना विकास को प्राथमिकता दे रहा है। उनका कहना है कि परियोजनाओं की त्वरित स्वीकृति और प्रभावी निगरानी से खरीदारों और प्रमोटरों दोनों का विश्वास मजबूत हो रहा है, जिससे प्रदेश में व्यवस्थित, पारदर्शी और भरोसेमंद रियल एस्टेट विकास को नई गति मिल रही है।

RELATED ARTICLES

यूपी विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा

आज पेश होगा 40 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही...

अभिनेता गौरव बाजपेयी बोले- परिवार के लिए प्यार की कुर्बानी अक्सर गलत समझा जाता है

देखिए 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान', हर सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे, सिर्फ सन नियो पर। मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश। कई बार जिंदगी में...

ग्रेटर नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान दीवार-बीम गिरने से दो दमकल कर्मियों की मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र स्थित ILGIM इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण कंपनी में मंगलवार देर रात लगी भीषण आग के दौरान बड़ा हादसा...

तमिलनाडु में राजनीतिक भूचाल: एक्ट्रेस त्रिषा पर विवादित टिप्पणी के बाद उदयनिधि स्टालिन हिरासत में

तमिलनाडु में नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री त्रिषा को लेकर दिए गए कथित विवादित और दोहरे अर्थ वाले बयान के...

लखनऊ में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया रुद्राभिषेकलखनऊ। शिव आराधना को...

शहर की चार विभूतियों को आनलाइन मिला प्रेमचन्द्र अन्तरराष्ट्रीय सम्मान

लखनऊ। नार्वे से प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 डिजिटल संगोष्ठी में लखनऊ के विद्वानों साहित्य आलोचना के लिए विभूतियों को सम्मानित किया गया। लखनऊ की...