back to top

यूपी : प्रोटेम सभापति के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव नामंजूर

लखनऊ। भाजपा सदस्य कुंवर मानवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के प्रोटेम सभापति पद से हटाए जाने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) सदस्यों द्वारा पीठ के समक्ष प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को नामंजूर कर दिया गया। इसके विरोध में सपा के सभी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।

अधिष्ठाता (उप सभापति) सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सपा सदस्यों द्वारा पेश अविश्वास संबंधी नोटिस और गत पांच फरवरी और 18 फरवरी को प्रस्तुत संकल्पों पर अपना निर्णय सुनाते हुए कहा ‘क्योंकि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रक्रिया तथा कार्यक्रम संचालन नियमावली 1956 का नियम 143, निर्वाचित सभापति और उपसभापति को पद से हटाए जाने के संबंध में है, इसलिए अब यह नियम सभापति और उपसभापति का पद रिक्त होने की दशा में राज्यपाल द्वारा सभापति के पद के दायित्वों के निर्वहन के लिए नियुक्त किए गए सभापति पर लागू नहीं होता।’ उन्होंने कहा ‘सपा सदस्यों नरेश चंद्र उत्तम और राजपाल कश्यप द्वारा प्रस्तुत संकल्प में सामयिक सभापति शब्द का प्रयोग किया गया। अत: उपरोक्त नियम 143 के अंतर्गत दिया गया संकल्प स्वीकार किए जाने योग्य नहीं है, लिहाजा यह संकल्प अग्राह्य किया जाता है।’

त्रिपाठी ने सपा सदस्यों राजेश यादव और शशांक यादव द्वारा दिए गए संकल्प पर भी निर्णय सुनाते हुए कहा ‘क्योंकि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली 1956 के नियम 17 (1) के अधीन सभापति निर्वाचन की तिथि राज्यपाल द्वारा नियत की जाती है इसलिए उनके द्वारा निर्वाचन की तिथि नियत किए जाने पर सभापति के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। तदनुसार यह संकल्प भी स्वीकार किए जाने योग्य नहीं है। इसके अलावा 18 फरवरी को दिए गए अन्य संकल्प को भी उपरोक्त तथ्यों के आधार पर अग्राह्य किया जाता है।’ अधिष्ठाता के इस निर्णय पर सपा के सदस्य खिन्न दिखे। सदन में सपा और विपक्ष के नेता अहमद हसन ने कहा कि वह पीठ के निर्णय पर सवाल नहीं उठा रहे हैं लेकिन सदन में बहुमत होने के बावजूद सपा को उसका हक नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय पर उन्हें बहुत दुख हुआ है। इसके बाद सपा के सभी सदस्य सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। दरअसल, सपा सदस्यों ने प्रदेश विधान परिषद की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली 1956 के नियम 143 के तहत पीठ के समक्ष प्रस्ताव किया था कि वर्तमान सामयिक सभापति में सदन को विश्वास नहीं है और सदन यह संकल्प लेता है कि सामयिक सभापति को उनके पद से हटाया जाए।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पिछले महीने भाजपा सदस्य कुंवर मानवेंद्र सिंह को विधान परिषद के प्रोटेम सभापति पद की शपथ दिलाई थी। राज्य विधान परिषद के 100 सदस्ईय सदन में 51 सदस्य रखने वाली समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध करते हुए सभापति पद के लिए चुनाव की मांग की थी। उसका कहना था कि संख्या बल के लिहाज से समाजवादी पार्टी से ही सभापति चुना जाना चाहिए था।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

उधमपुर बस हादसा: गहरी खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।...

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...