back to top

यूपी के राज्य मंत्री उदयभान सिंह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए, पीजीआई में भर्ती

लखनऊ। यूपी के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह बुधवार को कोविड 19 संक्रमित पाए गए। उन्हें बुधवार दोपहर बाद लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) लखनऊ में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।

एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो आर के धीमान ने बताया कि मंत्री को दोपहर बाद भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। उदयभान सिंह आगरा के फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक है। सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार से विधानसभा सत्र आरंभ होने से पहले सभी विधायको को कोविड-19 की जांच कराने को कहा गया था। इसी जांच के दौरान राज्य मंत्री संक्रमित पाए गए थे।

इससे पहले मंगलवार को उप्र के चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण राज्य मंत्री अतुल गर्ग संकमित पाए गए थे। उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल के दो मंत्री कमल रानी वरूण और चेतन चौहान की हाल ही में कोविड-19 से मौत हो गई। उप्र विधानसभा का मानसून सत्र बृहस्पतिवार को शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...