back to top

अर्थव्यवस्था के विकास का इंजन बनकर उभरा है यूपी, सीएम योगी ने सपा पर कसा तंज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि आठ वर्ष पहले यूपी को एक बीमारू राज्य और देश के विकास में अवरोधक माना जाता था, लेकिन अब यही उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था के विकास का इंजन बनकर उभरा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिस यूपी को आठ वर्ष पहले केवल एक श्रम शक्ति के रूप में लोग जानते थे वह अब अर्थशक्ति के रूप में उभरा है।

योगी यहां लोक भवन (मुख्यमंत्री कार्यालय) में अपनी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर अपने दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत अन्य सहयोगियों के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कुछ वर्ष पहले चार राज्यों (बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश) के लिए बीमारू शब्द का इस्तेमाल किया गया था जो कथित तौर पर आर्थिक विकास, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और अन्य मामलों में काफी पिछड़े थे।

योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च, 2022 को दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उनके नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ था। इसके पहले मार्च 2017 में योगी पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री बने थे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, 8 वर्ष पहले जो यूपी बीमारू राज्य माना जाता था, देश के विकास में अवरोधक माना जाता था, जिस उप्र को आठ वर्ष पहले केवल एक श्रम शक्ति के रूप में लोग जानते थे, आज वही उप्र आठ वर्ष बाद देश की अर्थव्यवस्था के विकास का इंजन बनकर उभरा है।

उन्होंने कहा कि उप्र आठ वर्ष की इस यात्रा के दौरान देश के अंदर अर्थपुंज और अर्थशक्ति के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि आज उप्र हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन प्रदान करने वाली उप्र की डबल इंजन सरकार (केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार) के आज आठ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अपने सभी सहयोगियों की ओर से मैं आप सबका इस विशेष संवाद में ह्म्दय से स्वागत करता हूं।

उन्होंने कहा कि वह प्रदेशवासियों को आठ वर्ष की इस शानदार यात्रा के लिए, जिसमें उप्र की 25 करोड़ जनता जनार्दन का व्यापक समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ, ह्म्दय से बधाई देते हैं। इसके पहले उप्र सरकार की आठ वर्ष की यात्रा की एक फिल्म दिखाई गयी। योगी ने इसका उल्लेख करते हुए विकास के सिलसिलेवार आंकड़े गिनाये। उन्होंने कहा कि उप्र में तीन दिवसीय विकास उत्सव के तहत 25, 26 और 27 मार्च को हर जिला मुख्यालय पर डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं को लेकर जनता जनार्दन के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...