back to top

उप्र शासन ने किए 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कानपुर के एसएसपी अनंत देव को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसटीएफ लखनऊ में तैनाती दी गई है। अनंत देव की जगह सहारनपुर में तैनात रहे एसएसपी दिनेश कुमार पी को कानपुर का एसएसपी बनाया गया है। एसपी शाहजहांपुर एस चनप्पा को एसएसपी सहारनपुर बनाकर भेजा गया है। अपराध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक में एसपी एस. आनंद को एसपी शाहजहांपुर बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने सोमवार रात को जारी की तबादला सूची।

तबादला सूची

1. अनंत देव : डीआइजीाएसएसपी कानपुर नगर से डीआइजी एसटीएफ, लखनऊ
2. दिनेश कुमार पी : एसएसपी सहारनपुर से एसएसपी कानपुर नगर
3. एस चनप्पा : एसपी शाहजांहपुर : से एसएसपी सहारनपुर
4. एस आनन्द : एसपी अपराध, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ से एसपी शाहजहांपुर
5. आरपी सिंह : एसपी एटीएस लखनऊ से एसपी सीतापुर
6. एलआर कुमार : डीआइजी/एसपी सीतापुर से डीआइजी सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ
7. विक्रांत वीर : एसपी उन्नाव से एसपी हाथरस
8. गौरव बंसवाल : एसपी हाथरस से एसपी अपराध, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ
9. सत्यार्थ अनिरुद्घ पंकज : एसएसपी प्रयागराज से प्रतीक्षा सूची में डाले गए
10. अभिषेक दीक्षित : एसएसपी पीलीभीत से एसएसपी प्रयागराज
11. रोहन पी कनय : एसपी साइबर क्राइम, लखनऊ से एसपी उन्नाव
12. जय प्रकाश : एसपी सीबीसीआइडी, लखनऊ से एसपी पालीभीत
13. अजय कुमार सिंह : एसपी, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ से एसपी बागपत
14. प्रताप गोपेंद्र यादव : एसपी बागपत से एसपी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...