back to top

यूपी : कोरोना योद्धाओं की मौत पर आश्रितों को मिलेंगे 50 लाख

  • लखनऊ में कोरोना के तीन नये मामले, अब 32 हुए
  • 41 जिलों से 452  कोरोना पॉजिटिव के मामले

लखनऊ (विशेष संवाददाता)। कोरोना वायरस के उपचार, बचाव, रोकथाम के लिए यूपी में लगे सरकार के कर्मियों व जान को जोखिम में डालकर दूसरों की सेवा कर रहे ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत दी है। उन्होंने घोषणा की है कि कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर परिजनों को 50 लाख रुपये की सीधी आर्थिक सहायता दी जायेगी।

इस संबंध में राजस्व विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने शासनादेश भी जारी कर दिया है। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को लोक भवन में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना वायरस को लेकर समीक्षा की।

वीडियो कांफे्रंसिग द्वारा हुई राज्यों की समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश को कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हॉट स्पॉट चिन्हित करके लॉकडाउन की कार्यवाही की सराहना की हुई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 31 लाख लोगों ने ‘आरोग्य सेतु’ ऐप डाउनलोड किया है जो देश में अब तक सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों द्वारा भी उत्तर प्रदेश द्वारा अपनाई गई रणनीति का अनुपालन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि फूड पैकेट्स में मांसाहार मिलने व कोरोना पॉजिटिव द्वारा बांटे जाने के डर से अब किसी भी हालत में किसी को भी फूड्स पैकेट्स बांटने की अनुमति नहीं है। अब अगर किसी को फूड्स पैकेट्स बांटने हैं तो वह बकायदा जिला प्रशासन से इसकी अनुमति लेगा।प्रदेश में कोरोना की स्थिति की जानकारी देते हुए अवस्थी ने बताया कि अब तक प्रदेश के 41 जिलों से 452 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं इनमें से 32 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कुल पॉजिटिव पाये गये मरीजों में 254 मरीज तब्लीगी जमात के हैं। शनिवार को राजधानी लखनऊ में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। अब तक राजधानी में कोरोना के 32 मरीज मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात तक 557 नमूनों की जांच की गई। इसमें से छह नमूनें कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित मरीजों में से तीन लखनऊ के तथा तीन आगरा के थे।

अवस्थी ने बताया कि पूरे प्रदेश में 931 वेंटिलेटर बेड, 9,442 आइसोलेशन बेड तथा 12,119 क्वारेंटाइन बेड पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 8,771 लोगों को मेडिकल क्वारेंटाइन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 10,398 लोगों का टेस्ट किया गया जिसमें से 9,950 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में चिह्नित किए गए हॉट स्पॉट इलाकों की जानकारी देते हुए अवस्थी ने बताया कि पहले चरण में 125 हॉट स्पॉट चिन्हित करके कार्यवाही की गई है।

अब तक 1,41,110 मकान चिन्हित करते हुए 8,95,021 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। इन हॉट स्पॉट क्षेत्र में 329 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिले हैं एवं 2,942 कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों में से 2,863 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन में रखा गया है। दूसरे चरण में 55 हॉट स्पॉट चिन्हित करके कार्यवाही की गई है। अब तक 1,13,799 मकान चिन्हित करते हुए 7,00,068 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। इन हॉट स्पॉट क्षेत्र में 68 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति हैं, जबकि 900 व्यक्ति संस्थागत क्वारेंटाइन में रखे गये हैं।

प्रदेश के हॉट स्पॉट क्षेत्रों में अधिवासित लोगों को 509 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ एवं मैन के द्वारा दूध वितरित किया जा रहा है। फल एवं सब्जी वितरण के लिए कुल 978 वाहन लगाये गये हैं इन क्षेत्रों में 1,211 व्यक्तियों एवं 902 प्रोविजनल स्टोर के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लिए 108 सामुदायिक किचन संचालित हैं।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...