back to top

यूपी : पिछले तीन साल में हुई मुठभेड़ों में मारे गए 122 अपराधी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले करीब तीन साल के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 122 अपराधी मारे गए हैं जबकि 13 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने पीटीआईभाषा को बताया कि 20 मार्च 2017 से दस जुलाई 2020 के बीच 6,126 मुठभेड़ों में पुलिस ने 122 अपराधियों को मार गिराया जबकि इनमें 13 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं।

कुमार ने बताया कि कुल 13, 361 अपराधी गिरफ्तार हुए जबकि 2,296 अपराधी मुठभेड़ों में जख्मी हुए। इन मुठभेड़ों में 909 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। कानपुर में दोतीन जुलाई की दरमियानी रात कुख्यात अपराधी विकास दुबे के यहां दबिश देने गए पुलिस दल पर घात लगाकर किए गए हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गए गए थे।

कुमार ने बताया कि कानपुर हमले में 21 नामजद आरोपी थे, जिनमें से दुबे सहित छह को पुलिस ने मार गिराया जबकि चार को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बाकी 11 आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। दुबे को पुलिस ने दस जुलाई को मार गिराया था। पुलिस दल उसे मध्य प्रदेश के उज्जैन से कानपुर लेकर आ रहा था।

पुलिस का दावा है कि कानपुर के निकट रास्ते में विकास दुबे को लेकर आ रही कार बारिश के बाद सड़क पर फिसलन के कारण अचानक पलट गई। एसटीएफ का बयान कहता है कि कार चालक ने सड़क पर चल रहे मवेशियों को बचाने की कोशिश की थी। कुमार ने बताया कि राज्य में एक जनवरी 2020 से 15 जून 2020 के बीच लूट की 579 वारदात हुईं जो 2019 की समान अवधि के मुकाबले 44.17 फीसदी कम है।

समीक्षाधीन अवधि में डकैती की 33 वारदात हुई जो 2019 की समान अवधि के मुकाबले 37.74 फीसदी कम है। उन्होंने बताया कि इस साल दहेज हत्या के 1,019 और बलात्कार के 913 मामले सामने आए जो ऐसे मामलों में क्रमश: 6.34 प्रतिशत और 25.41 प्रतिशत की कमी दर्शाते हैं।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...