back to top

उन्नाव: पटाखा बनाते समय विस्फोट, एक की मौत

उन्नाव: जिले में एक गांव के बाहर स्थित एक बाग में बने एक कमरे में शुक्रवार की सुबह पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट हो गया जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अजगैन कोतवाली प्रभारी अजय राज वर्मा ने यहां बताया कि सरोसा गांव के निवासी फिरोज (32) के पास पटाखा निर्माण और बिक्री का लाइसेंस था। उन्होंने बताया कि सूचना के अनुसार, बाग में स्थित कमरे में वह शुक्रवार की सुबह पटाखा बना रहा था। बारुद का मिश्रण तैयार करते समय विस्फोट हो गया। वर्मा के अनुसार, विस्फोट से कमरे की छत उड़ गई और फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...