back to top

दुर्भाज्ञपूर्ण है कि शाहरुख खान का बेटा होना ही आर्यन के खिलाफ जा रहा है: रजित कपूर

मुंबई। अभिनेता रजित कपूर ने मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार आर्यन खान के मामले को तूल दिए जाने को दुर्भाज्ञपूण करार देते हुए कहा कि यह एक बार फिर साबित करता है कि फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को कठोर जांच का सामना करना पड़ता है। गौरतलब है कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन अक्टूबर को मुंबई के तट के पास, गोवा जा रहे एक क्रूज पोत पर छापेमारी के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (23) और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने क्रूज से मादक पदार्थ जब्त करने का दावा किया है।

 

 

फिल्म द मेकिंग आर्2398ी द महात्मा और टीवी सीरिज ब्योमकेश बक्शी में नजर आ चुके कपूर ने कहा कि खान के परिवार को जिस मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ रहा है वह बेहद दुर्भाज्ञपूण है। कपूर ने पीटीआई-भाषा से कहा, फिल्म उद्योग से जुड़े लोग चूंकि चर्चा में रहते हैं, इसलिए उन्हें कठोर जांच का सामना करना पड़ता है। यह अनुचित है। यह युवा शाहरुख खान का बेटा है। आपको क्या लगता है कि अगर वह शाहरुख का बेटा नहीं होता, तो उसे इन सब से गुजरना पड़ता ? क्या मीडिया इसका तमाशा बनाता ? तब तो इसके बारे में कोई चर्चा भी ना होती।

 

सिनेमा और रंगमंच के जाने माने अभिनेता ने कहा कि आर्यन से उन्हें सहानुभूति है, जो उन्हें लगता है, भावनाओं के कई दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा, जी बिल्कुल, अभिभावक के तौर पर, मैं काफी परेशान होता। लेकिन उस युवा लड़के के बारे में सोचिए। वह क्या झेल रहा है, वह क्या सोच रहा होगा, मेरे पिता शाहरुख खान है और वह कुछ नहीं कर सकते। इसका मतलब है कि आज शाहरुख खान का बेटा होना ही उनके खिलाफ चला गया है। आर्यन ने, महानगर स्थित विशेष अदालत द्वारा पिछले सप्ताह जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उच्च न्यायालय का रुख किया था। उच्च न्यायालय याचिका पर 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। विशेष अदालत ने आर्यन खान को जमानत देने से बुधवार को इनकार कर दिया था और कहा था कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि वह मादक पदार्थ संबंधी गतिविधियों में नियमित तौर पर शामिल थे। अदालत ने कहा था कि व्हाट्सऐप चैट से भी प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि वह मादक पदार्थ तस्करों के सम्पर्क में थे।

RELATED ARTICLES

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...