back to top

ब्रिटेन-भारत कंपनी मंच की घरेलू, विदेशी कंपनियों पर कॉरपोरेट कर का अंतर कम करने की सिफारिश

नई दिल्ली। ब्रिटेन-भारत उद्यम परिषद (यूकेआईबीसी) ने आगामी बजट से पहले भारत सरकार से घरेलू कंपनियों व विदेशी कंपनियों के बीच कॉरपोरेट कर की दरों का अंत कम करने की सिफारिश की है। यूकेआईबीसी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आम बजट 2021 के लिए दिए गए सुझाव में कहा है कि घरेलू कंपनियों के लिए कॉरपोरेट कर की दरों में कटौती तथा लाभांश वितरण कर (डीडीटी) की समाप्ति से कॉरपोरेट कर की लागू दरों में काफी फर्क आ गया है।

घरेलू कंपनियों के लिए इसकी प्रभावी दर जहां 25.17 प्रतिशत है, वहीं यह दर विदेशी कंपनियों के लिए 43.68 प्रतिशत है। यूकेआईबीसी के ग्रुप सीईओ जयंत कृष्णा ने कहा, वैश्विक स्तर पर यह सामान्य प्रथा है कि एक ही उद्योग में काम कर रही हर प्रकार की कंपनियों के लिए कर की दरों में साम्य रहे। इसका उदाहरण भारत को छोड़ शेष सभी ब्रिक्स देश और अधिकांश ओईसीडी देश हैं। हांगकांग और सिंगापुर जैसे महत्वपूर्ण वित्तीय केंद्रों में भी ऐसी ही व्यवस्था है।

उन्होंने कहा, डीडीटी को समाप्त करना एक सकारात्मक कदम है, लेकिन इस बात का सुझाव दिया जाता है कि विदेशी कंपनियों की घरेलू शाखाओं के लिए कर की दरों को कम कर घरेलू कंपनियों के समतुल्य किया जाए। कृष्णा ने कहा कि नियामकीय व व्यावसायिक कारणों से विदेशी बैंक भारत में सामान्यत: शाखा के जरिए काम करते हैं। ऐसी शाखाओं के लिए कॉरपोरेट कर की दरें कम करने से उन्हें घरेलू बैंकों की तुलना में समान अवसर मिलेंगे।

इससे उन विदेशी निकायों को भी प्रोत्साहन मिलेगा जो शाखा के जरिए भारत में निवेश करना चाहते हैं। यूकेआईबीसी के ग्रुप चेयरपर्सन रिचर्ड हील्ड ने बजट की घोषणाओं के माध्यम से भारत सरकार से आर्थिक सुधारों की गति बढ़ाने का आग्रह किया। इनके अलावा यूकेआईबीसी ने रक्षा क्षेत्र का आवंटन बढ़ाने, स्वचालित मार्ग से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा बढ़ाने, बीमा में एफडीआई की सीमा बढ़ाने, शिक्षा व कौशल विकास पर सरकारी खर्च अधिक करने, स्वास्थ्य पर व्यय तेज करने जैसे अन्य सुझाव भी दिए हैं।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...