back to top

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत…चालक गिरफ्तार

नयी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के नजदीक एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसपर सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा आठ और नौ मई की दरमियानी रात खजूरी खास इलाके में हुआ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पुलिस को घटनास्थल पर एक बुलेट बाइक और एक मारुति सेलेरियो कार मिली। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) वैन से उन्हें जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान करावल नगर निवासी रोहित (31) और हेमंत (33) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। कार चालक हिमांशु (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हादसे की सही परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

भारतीय क्रिकेटर यशस्वी और शेफाली को डोप टेस्ट में अनुपस्थित रहने पर नोटिस मिला

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को पिछले साल निर्धारित डोप परीक्षण के लिए उपलब्ध न होने के कारण राष्ट्रीय डोपिंग...

MI के खिलाफ RCB के बल्लेबाजों को करना होगा दमदार प्रदर्शन

रायपुर। पिछले दो मैच में हार से वापसी के लिए बेताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अगर अपना अभियान पटरी पर लाना है तो...

पंजाब में ईडी रेड के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

नयी दिल्ली/चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन से जुड़ी जांच के तहत पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और उनसे कथित रूप से जुड़े...

TVK को समर्थन देने के बदले में नयी सरकार में अहम पद चाहती है वीसीके : सूत्र

चेन्नई । थोल थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) टीवीके के नेतृत्व वाली नयी सरकार को समर्थन देने के बदले में उपमुख्यमंत्री...

शुभेंदु अधिकारी ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बांग्ला साहित्य और...

आधुनिक डाकघर डाक विभाग की नयी कार्य संस्कृति का प्रतिबिंब : ज्योतिरादित्य सिंधिया

मुंबई । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आधुनिक डाकघर डाक विभाग द्वारा विकसित की जा रही नयी कार्य संस्कृति को दर्शाते हैं,...