back to top

शुभेंदु अधिकारी ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बांग्ला साहित्य और संस्कृति के आकाश का अमर सितारा बताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा
कि टैगोर की अमर रचनाएं, मानवतावादी दर्शन और देशभक्ति ने युगों-युगों तक लोगों का मार्गदर्शन किया है। अधिकारी ने कहा, … जहां मन भय से मुक्त हो और मस्तक ऊंचा रहे जैसे महान संदेश से प्रेरित होकर मानव सभ्यता आगे बढ़ती रहे।

कवि-संत की जयंती पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा, विश्वकवि, नोबेल पुरस्कार विजेता और विश्वप्रसिद्ध कवि-संत गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर मैं उन्हें ह्म्दय से नमन करता हूं। उनकी अमर रचनाएं, मानवतावादी दर्शन और देशभक्ति ने सदियों से हमारा मार्गदर्शन किया है।

बांग्ला साहित्य और संस्कृति के आकाश में वह सदैव अमर सितारे की तरह चमकते रहेंगे। अधिकारी शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

भारतीय क्रिकेटर यशस्वी और शेफाली को डोप टेस्ट में अनुपस्थित रहने पर नोटिस मिला

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को पिछले साल निर्धारित डोप परीक्षण के लिए उपलब्ध न होने के कारण राष्ट्रीय डोपिंग...

MI के खिलाफ RCB के बल्लेबाजों को करना होगा दमदार प्रदर्शन

रायपुर। पिछले दो मैच में हार से वापसी के लिए बेताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अगर अपना अभियान पटरी पर लाना है तो...

पंजाब में ईडी रेड के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

नयी दिल्ली/चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन से जुड़ी जांच के तहत पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और उनसे कथित रूप से जुड़े...

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत…चालक गिरफ्तार

नयी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के नजदीक एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसपर सवार दो युवकों की...

TVK को समर्थन देने के बदले में नयी सरकार में अहम पद चाहती है वीसीके : सूत्र

चेन्नई । थोल थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) टीवीके के नेतृत्व वाली नयी सरकार को समर्थन देने के बदले में उपमुख्यमंत्री...

आधुनिक डाकघर डाक विभाग की नयी कार्य संस्कृति का प्रतिबिंब : ज्योतिरादित्य सिंधिया

मुंबई । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आधुनिक डाकघर डाक विभाग द्वारा विकसित की जा रही नयी कार्य संस्कृति को दर्शाते हैं,...