back to top

भारतीय क्रिकेटर यशस्वी और शेफाली को डोप टेस्ट में अनुपस्थित रहने पर नोटिस मिला

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को पिछले साल निर्धारित डोप परीक्षण के लिए उपलब्ध न होने के कारण राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने नोटिस जारी किया है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि नाडा के पंजीकृत परीक्षण पूल (आरटीपी) का हिस्सा रहे दोनों खिलाड़ियों ने परीक्षण के लिए उपलब्ध नहीं रहने के कारण नहीं बताए हैं। इस कारण उन्हें नोटिस जारी किए गए। एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया, संबंधित खिलाड़ियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं और इसकी सूचना राष्ट्रीय महासंघ (बीसीसीआई) और आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) को भी दे दी गई है।

नाडा ने हालांकि गोपनीयता का हवाला देते हुए इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने संपर्क करने पर इसकी पुष्टि की। सूत्र ने कहा, हमें नाडा से छूटे हुए परीक्षणों के बारे में सूचना मिली है। हम पता लगाएंगे कि ऐसा कैसे हुआ। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए हम जरूरी उपाय करेंगे।

उन्होंने कहा,क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी हो गई है और हमें सभी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा ताकि सब कुछ सुचारू रूप से आगे बढ़े। क्रिकेट को 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया है। यशस्वी फिलहाल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रही हैं, जबकि शेफाली उस भारतीय महिला टीम का हिस्सा थीं जिसने हाल ही में सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था।आरटीपी में शामिल खिलाड़ियों को डोपिंग रोधी एजेंसी के साथ अपने ठिकाने की जानकारी साझा करनी होती है और प्रतिदिन किसी तय की गई समय सीमा में परीक्षण के लिए उपलब्ध रहना होता है।

तीन बार टेस्ट न देना डोपिंग का उल्लंघन माना जाता है और इसके कारण खिलाड़ी को निलंबित भी किया जा सकता है। अभी नाडा की आरटीपी सूची में 348 खिलाड़ी शामिल हैं जिनमें 13 क्रिकेटर हैं।भारत के टी20 टीम के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और आॅलराउंडर अक्षर पटेल को हाल में ही इस सूची में शामिल किया गया था।

उन्होंने स्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह ली है। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पंड्या, _पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा भी इस सूची में शामिल हैं। पिछले साल वनडे विश्व कप जीतने वाली महिला टीम से आॅलराउंडर दीप्ति शर्मा, शेफाली और रेणुका सिंह ठाकुर को इस सूची में रखा गया है।

RELATED ARTICLES

MI के खिलाफ RCB के बल्लेबाजों को करना होगा दमदार प्रदर्शन

रायपुर। पिछले दो मैच में हार से वापसी के लिए बेताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अगर अपना अभियान पटरी पर लाना है तो...

पंजाब में ईडी रेड के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

नयी दिल्ली/चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन से जुड़ी जांच के तहत पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और उनसे कथित रूप से जुड़े...

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत…चालक गिरफ्तार

नयी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के नजदीक एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसपर सवार दो युवकों की...

MI के खिलाफ RCB के बल्लेबाजों को करना होगा दमदार प्रदर्शन

रायपुर। पिछले दो मैच में हार से वापसी के लिए बेताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अगर अपना अभियान पटरी पर लाना है तो...

पंजाब में ईडी रेड के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

नयी दिल्ली/चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन से जुड़ी जांच के तहत पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और उनसे कथित रूप से जुड़े...

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत…चालक गिरफ्तार

नयी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के नजदीक एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसपर सवार दो युवकों की...

TVK को समर्थन देने के बदले में नयी सरकार में अहम पद चाहती है वीसीके : सूत्र

चेन्नई । थोल थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) टीवीके के नेतृत्व वाली नयी सरकार को समर्थन देने के बदले में उपमुख्यमंत्री...

शुभेंदु अधिकारी ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बांग्ला साहित्य और...

आधुनिक डाकघर डाक विभाग की नयी कार्य संस्कृति का प्रतिबिंब : ज्योतिरादित्य सिंधिया

मुंबई । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आधुनिक डाकघर डाक विभाग द्वारा विकसित की जा रही नयी कार्य संस्कृति को दर्शाते हैं,...