back to top

TVK को समर्थन देने के बदले में नयी सरकार में अहम पद चाहती है वीसीके : सूत्र

चेन्नई । थोल थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) टीवीके के नेतृत्व वाली नयी सरकार को समर्थन देने के बदले में उपमुख्यमंत्री पद समेत अहम मंत्रालयों की मांग कर सकती है। दलित समर्थक इस पार्टी से जुड़े एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्र के अनुसार, यदि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) संस्थापक विजय तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा सीट छोड़ते हैं, तो वीसीके चाहती है कि उस सीट से थोल थिरुमावलवन को चुनाव मैदान में उतारा जाए। उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार शाम थिरुमावलवन की अध्यक्षता में डिजिटल माध्यम से हुई बैठक में सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर चर्चा हुई।

सूत्र के अनुसार, बैठक में वीसीके के लिए दो या तीन महत्वपूर्ण पदों की मांग पर विचार किया गया। इसमें थिरुमावलवन के लिए उपमुख्यमंत्री पद और पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए कैबिनेट मंत्री पद की मांग भी शामिल थी। वीसीके ने 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में दो सीट जीती हैं। सूत्र ने संकेत दिया कि विदुथलाई चिरुथाइगल काची के नेता थिरुमावलवन तिरुचिरापल्ली पूर्वी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। विजय ने दो विधानसभा सीट से जीत हासिल की है और उन्हें एक सीट छोड़नी होगी। माना जा रहा है कि वह चेन्नई की पेरम्बूर सीट अपने पास रखेंगे।

डिजिटल माध्यम से हुई इस बैठक में वीसीके ने पिछली सरकार द्वारा जातीय हत्याओं की जांच के लिए गठित आयोगों को जारी रखने और सरकारी नौकरियों में दलितों के लिए पदोन्नति में आरक्षण सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। इस बीच, पार्टी द्वारा थिरुमावलवन के लिए उपमुख्यमंत्री पद की मांग किए जाने की अटकलों के बीच सीके के उपमहासचिव वन्नी अरसु ने पत्रकारों से कहा कि सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर पार्टी का रुख जनता की भावनाओं को दर्शाता है।हालांकि, उन्होंने इस विषय पर विस्तार से कुछ भी कहने से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि वीसीके राज्य में राष्ट्रपति शासन के पक्ष में नहीं है और चाहती है कि जनादेश प्राप्त करने वाली टीवीके सरकार बनाए। वन्नी अरसु ने एक सवाल के जवाब में कहा, आपकी तरह मैं भी अपने नेता द्वारा टीवीके को समर्थन देने पर पार्टी का फैसला घोषित किए जाने का इंतजार कर रहा हूं। इन घटनाक्रमों के बीच द्रमुक के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली वीसीके के प्रमुख थिरुमावलवन ने शुक्रवार रात निवर्तमान मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन
से मुलाकात की।

RELATED ARTICLES

भारतीय क्रिकेटर यशस्वी और शेफाली को डोप टेस्ट में अनुपस्थित रहने पर नोटिस मिला

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को पिछले साल निर्धारित डोप परीक्षण के लिए उपलब्ध न होने के कारण राष्ट्रीय डोपिंग...

MI के खिलाफ RCB के बल्लेबाजों को करना होगा दमदार प्रदर्शन

रायपुर। पिछले दो मैच में हार से वापसी के लिए बेताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अगर अपना अभियान पटरी पर लाना है तो...

पंजाब में ईडी रेड के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

नयी दिल्ली/चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन से जुड़ी जांच के तहत पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और उनसे कथित रूप से जुड़े...

भारतीय क्रिकेटर यशस्वी और शेफाली को डोप टेस्ट में अनुपस्थित रहने पर नोटिस मिला

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को पिछले साल निर्धारित डोप परीक्षण के लिए उपलब्ध न होने के कारण राष्ट्रीय डोपिंग...

MI के खिलाफ RCB के बल्लेबाजों को करना होगा दमदार प्रदर्शन

रायपुर। पिछले दो मैच में हार से वापसी के लिए बेताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अगर अपना अभियान पटरी पर लाना है तो...

पंजाब में ईडी रेड के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

नयी दिल्ली/चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन से जुड़ी जांच के तहत पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और उनसे कथित रूप से जुड़े...

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत…चालक गिरफ्तार

नयी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के नजदीक एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसपर सवार दो युवकों की...

शुभेंदु अधिकारी ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बांग्ला साहित्य और...

आधुनिक डाकघर डाक विभाग की नयी कार्य संस्कृति का प्रतिबिंब : ज्योतिरादित्य सिंधिया

मुंबई । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आधुनिक डाकघर डाक विभाग द्वारा विकसित की जा रही नयी कार्य संस्कृति को दर्शाते हैं,...