back to top

बिहार के गया में ट्रक से टकराकर कार में लगी आग, दो लोगों की जलकर मौत

पटना। बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार के तड़के एक कार के ट्रक से टकराने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे दो अज्ञात लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।यह हादसा रात करीब एक बजे पटना-डोभी राजमार्ग पर अमर बिगहा गांव के पास हुआ।बोधगया थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने से कहा,ट्रक सड़क पर मुड़ रहा था।

इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ट्रक के ईंधन टैंक से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार में सवार दो लोगों के शव पूरी तरह जल गए और उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। उन्होंने बताया कि शव इतने बुरी तरह झुलस गए हैं कि पुलिस अभी मृतकों के लिंग की भी पुष्टि नहीं कर पाई है।

सिंह ने बताया कि कार में सवार तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने कहा,घायल व्यक्ति वैशाली जिले का रहने वाला है। उसके परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं। हालांकि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। कार पर झारखंड का पंजीकरण नंबर था। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

अमरनाथ यात्रा के लिए 8,150 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू । जम्मू कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 8,150 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू में...

कॉकरोच जनता पार्टी का 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि वह मानसून सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को संसद तक मार्च...

वायनाड में भूस्खलन में मृतक संख्या बढ़कर पांच हुई

वायनाड (केरल)। केरल के मंत्री ए.पी.अनिल कुमार और टी. सिद्दिकी ने बताया कि वायनाड भूस्खलन में आपदा स्थल से दो और शव मिलने के...

केंद्र ने केरल के लिए 2,039 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी : मंत्री बशीर

तिरुवनंतपुरम। केरल के लोक निर्माण मंत्री पी के बशीर ने घोषणा की है कि नयी दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन...

बंधुआ मजदूरी शुल्क पर अमेरिका का रुख असंगत, अपनी जरूरत के1,600 सामानों को छूट देता है : भारत

वॉशिंगटन। भारत ने बंधुआ मजदूरी से जुड़े सामानों पर शुल्क लगाने के अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) के प्रस्ताव पर सार्वजनिक सुनवाई में अमेरिकी रुख...

अमेरिका ने ईरान पर फिर किए हमले, तेहरान ने खाड़ी के अरब देशों को बनाया निशाना

दुबई। अमेरिका ने बृहस्पतिवार तड़के ईरान पर फिर से हवाई हमले किए जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और कतर को निशाना बनाया।...