back to top

केंद्र ने केरल के लिए 2,039 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी : मंत्री बशीर

तिरुवनंतपुरम। केरल के लोक निर्माण मंत्री पी के बशीर ने घोषणा की है कि नयी दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ उनकी पहली बैठक के बाद केंद्र ने राज्य के लिए 2,039 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री बशीर ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं में 49 करोड़ रुपये की लागत से वायनाड जिले के पेरिक्कल्लूर को कर्नाटक के बैराकुप्पे से जोड़ने के लिए कबानी नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-744 से जुड़े कार्यों के लिए 98.40 करोड़ रुपये, पलक्कड़ में रामनाट्टुकारा से चंद्रनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-966 के लिए 172 करोड़ रुपये तथा कझाक्कूट्टम से बलरामपुरम तक पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-66 के हिस्से के लिए 66 करोड़ रुपये की भी मंजूरी दी है। बशीर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने शबरिमला, मुन्नार और वायनाड में रोपवे परियोजनाओं को भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। मंत्री ने कहा कि गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को रामनाट्टुकारा से कोझिकोड हवाई अड्डे तक प्रस्तावित एलिवेटेड हाईवे के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर जल्द प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

अमरनाथ यात्रा के लिए 8,150 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू । जम्मू कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 8,150 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू में...

कॉकरोच जनता पार्टी का 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि वह मानसून सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को संसद तक मार्च...

वायनाड में भूस्खलन में मृतक संख्या बढ़कर पांच हुई

वायनाड (केरल)। केरल के मंत्री ए.पी.अनिल कुमार और टी. सिद्दिकी ने बताया कि वायनाड भूस्खलन में आपदा स्थल से दो और शव मिलने के...

बिहार के गया में ट्रक से टकराकर कार में लगी आग, दो लोगों की जलकर मौत

पटना। बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार के तड़के एक कार के ट्रक से टकराने के बाद उसमें आग लग...

बंधुआ मजदूरी शुल्क पर अमेरिका का रुख असंगत, अपनी जरूरत के1,600 सामानों को छूट देता है : भारत

वॉशिंगटन। भारत ने बंधुआ मजदूरी से जुड़े सामानों पर शुल्क लगाने के अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) के प्रस्ताव पर सार्वजनिक सुनवाई में अमेरिकी रुख...

अमेरिका ने ईरान पर फिर किए हमले, तेहरान ने खाड़ी के अरब देशों को बनाया निशाना

दुबई। अमेरिका ने बृहस्पतिवार तड़के ईरान पर फिर से हवाई हमले किए जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और कतर को निशाना बनाया।...