back to top

जॉर्डन की राजशाही के खिलाफ साजिश रचने के दो दोषियों को 15-15 साल कारावास की सजा

अम्मान (जॉर्डन)। जॉर्डन की एक अदालत ने देश की राजशाही के खिलाफ शाह अब्दुल्ला द्वितीय के सौतेले भाई की संलिप्तता वाली साजिश के मामले में दो पूर्व अधिकारियों को 15-15 साल कैद की सजा सुनाई है। सेना के एक न्यायाधीश लेफ्टिनेंट कर्नल मुवाफक अल-मसाइद ने शाह अब्दुल्ला द्वितीय के शीर्ष सहयोगी रहे एवं अमेरिकी नागरिकता रखने वाले बस्सेम अवदल्लाह और शाही परिवार के सदस्य शरीफ हसन बिन जैद को राजद्रोह और उकसाने के मामले में दोषी पाया। दोनों को 15-15 साल कारावास की सजा सुनाई गई।

 

अवदल्लाह और शरीफ को शाह के सौतेले भाई प्रिंस हमजा के साथ साजिश रचने और विदेशी सहायता मांगने के मामले में दोषी पाया गया। एक बंद कमरे में सुनवाई के बाद सोमवार को यह फैसला सुनाया गया। शरीफ के वकील अला अल-खसावनेह ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वे फैसले को चुनौती देंगे। उन्होंने इस बारे में कोई और टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इन दोनों लोगों को अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था और हमजा को नजरबंद रखा गया थ। जॉर्डन में सत्तारूढ़ राजशाही के भीतर कलह का यह दुर्लभ सार्वजनिक मामला है।
हमजा ने अप्रैल में जारी एक वीडियो संदेश में किसी भी साजिश का हिस्सा होने से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें सत्ता के भ्रष्टाचार एवं अक्षमता के खिलाफ बोलने के लिए चुप कराया जा रहा है। शाही परिवार से जुड़े इस नाटकीय घटनाक्रम ने देश में गहरी जड़ें जमा चुकी आर्थिक एवं सामाजिक चुनौतियों को उजागर किया।

 

शाही परिवार ने कहा कि उसने हमजा के साथ विवाद सुलझा लिया है। हमजा की सटीक स्थिति की जानकारी नहीं है, लेकिन उन पर औपचारिक रूप से कभी आरोप नहीं लगाए गए। अवदल्लाह के अमेरिकी वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल ने आरोप लगाया है कि जॉर्डन में हिरासत में उनका उत्पीड़न किया गया और उनके जीवन को खतरा है। अब्दुल्ला 19 जुलाई को वॉशिंगटन जाएंगे। वह व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने वाले पहले अरब नेता होंगे। जॉर्डन पश्चिम एशिया में अमेरिका का निकट सहयोगी है।

RELATED ARTICLES

जकार्ता में खड़ी ट्रेन से टकराई सुपरफास्ट ट्रेन, 14 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा यात्री घायल

जकार्ता । इंडोनेशिया के जकार्ता के बाहरी इलाके में भीषण रेल हादसा हो गया है जहां दो ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई। इस...

चीन की तेल रिफाइनरी और 40 नौवहन कंपनियों पर अमेरिका ने लगाई रोक

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीत प्रशासन ने चीन की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी और ईरानी तेल के परिवहन में शामिल लगभग 40...

मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर करेंगे भारत और न्यूजीलैंड

नयी दिल्ली। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को नयी दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर...

19 साल बाद ज्येष्ठ मास में पड़ेंगे आठ बड़े मंगल

लखनऊ। इस बार ज्येष्ठ मास में चार नहीं आठ मंगल पड़ेंगे और जगह-जगह भंडारे का आयोजन होगा। पांच मई को पहला पहला मंगल शुरू...

बच्चों ने दिखाया लोक नृत्य व चित्रकला का हुनर

तीन दिवसीय पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन लखनऊ। आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी ग्रुप, लखनऊ द्वारा अभिनव गर्ल्स इंटर कॉलेज, कुर्सी रोड, लखनऊ में आयोजित तीन...

श्री श्याम मंदिर में दो महीने तक चलेगा विशाल भंडारा

सेवा परमो धर्म के संकल्प के साथ श्री श्याम परिवार का जनसेवा अभियानलखनऊ के 11 स्थानों पर लगेंगे वॉटर कूलर लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

साईं बाबा मूर्ति स्थापना दिवस पर वाल्मकेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद लखनऊ। महर्षि वाल्मीकी निर्धन कन्या विवाह समिति द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 2...

मेरे किरदार में त्याग, बलिदान और रिश्तों का गहरापन है : दिव्येंदु शर्मा

मेरी फाउंडेशन इतनी मजबूत कर दी कि मैं लंबे समय तक शूटिंग कर सकूंलखनऊ। जल्द ही करण अंशुमन द्वारा निर्देशित नई वेब सीरीज ग्लोरी...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...