back to top

बाराबंकी में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो भाइयों की मौत, तीसरा घायल

बाराबंकी। बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली इलाके में लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से जा रहे एक ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गयी, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिला अमेठी थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर निवासी देवी प्रसाद लोधी के तीन पुत्र चंदन कुमार (26), सूरज (23) और रघुनंदन (17) शटरिंग का काम करते थे और शनिवार को एक साथ लखनऊ गए थे।

पुलिस के अनुसार, तीनों सोमवार की रात बाइक से अमेठी लौट रहे थे, तभी हैदरगढ़ के आगे विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चंदन और रघुनंदन सड़क पर गिर गए और ट्रक उन्हें कुचलकर आगे निकल गया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। तीसरा भाई सूरज छिटक कर दूर गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने तीनों को केंद्रीय स्वास्थ्य केंद्र, हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चंदन और रघुनंदन को मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे के बारे में सूचित किया। हैदरगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से ट्रक और उसके चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर चंदा मामले में गिरफ्तारी के बाद CM YOGI बोले-एसआईटी रिपोर्ट आते ही कार्वाई शुरू

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर में प्राप्त दानराशि के कथित गबन के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी)...

केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बर्बादी और भ्रष्टाचार केसिवाय कुछ नहीं दिया : सीएम योगी आदित्यनाथ

देवरिया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते...

अयोध्या राम मंदिर FIR पर शंकराचार्य के गंभीर सवाल, भाजपा के हिंदुत्व को बताया नकली

संभल। ज्योतिर्मठ के प्रमुख स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संभल में अपनी 'गौ धर्म यात्रा' के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अयोध्या राम मंदिर दान...

अकीदत से निकला मोहर्रम का जुलूस, या हुसैन की सदाओं से गूंजा शहर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दसवीं मुहर्रम पर यौमे-आशूरा का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। इस दौरान या हुसैन या हुसैन...

काव्य आत्मा का स्वर होता है: सर्वेश अस्थाना

अनिल रस्तोगी ने कुँवर जी की कविता धर्मिता पर प्रकाश डालालखनऊ। ब्रह्मलीन पूर्व सहयकन्न कुँवर जी मिश्र की काव्यपुस्तक 'अनमोल रचनाएं' का लोकार्पण आज...

‘जन्मकल्याणक महोत्सव’ : ऐरावत हाथी पर निकले आदिनाथ भगवान

पारस धाम में जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाबलखनऊ। पारसनाथ धाम, अमेठिया काकोरी में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव' के तीसरे दिन शुक्रवार को...

एक प्रोफेसर, छात्रा और नौकरानी की कहानी है ‘द लेसन’

अंर्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार...

शिल्पी राज का भोजपुरी गाना ‘बर्थडे वाला दिन’ रिलीज

म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीजलखनऊ। भोजपुरी की रील क्वीन के नाम से मशहूर शिल्पी राज एक बार फिर...

राम मंदिर चंदा मामले में गिरफ्तारी के बाद CM YOGI बोले-एसआईटी रिपोर्ट आते ही कार्वाई शुरू

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर में प्राप्त दानराशि के कथित गबन के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी)...