back to top

त्रिपुरा में 40 करोड़ रुपये की याबा गोलियां जब्त, दो गिरफ्तार

अगरतला । त्रिपुरा में अलग-अलग घटनाओं में 40 करोड़ रुपये मूल्य की याबा की गोलियां जब्त की गई और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक असम राइफल्स ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर पश्चिम त्रिपुरा जिले के खैरपुर में एक ट्रक को रोका और तलाशी के दौरान वाहन से याबा की तीन लाख
गोलियां बरामद की।

याबा, को क्रेजी ड्रग भी कहा जाता है। यह एक नशीला पदार्थ है जिसमें थामफेटामिन और कैफीन का मिश्रण होता है, जो इसे अत्यधिक नशीला और खतरनाक बनाता है। अर्धसैनिक बल के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ को आगे की जांच के लिए राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) को सौंप दिया गया है। एक अन्य घटना में, पुलिस ने खोवाई जिले के मुगियाकामी में नियमित जांच के दौरान संदेह के आधार पर एक आटो-रिक्शा की तलाशी ली। तेलियामुरा उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पन्ना लाल सेन जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि तलाशी के दौरान आटो-रिक्शा से याबा की एक लाख गोलियां जब्त की गयीं। इन प्रतिबंधित वस्तुओं की अनुमानित कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि आटो-रिक्शा चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और याबा की गोलियों के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...