back to top

बेहटा गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री धमाका के मुख्य दो आरोपी गिरफ्तार,दोनों पर था 25 हजार का इनाम

लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र के बेहटा गांवने इस मामले में तीन केस दर्ज किए थे। 5 सितंबर को गुडम्बा पुलिस ने बेहटा इलाके में हुए चर्चित पटाखा विस्फोट मामले में मानकों को दरकिनार कर पटाखा बारूद का निर्माण व भंडारण करने वाले अभियुक्त टीनू उर्फ अली अहमद को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि बीते 31 अगस्त को गुडम्बा इलाके के ग्राम बेहटा के एक घर में विस्फोट हो गया था मकान के परखच्चे उड़ गए थे, सूचना पर तत्काल पुलिस टीमें, फायर ब्रिगेड, ऐम्बुलेंस, पहुंची थी। जमींदोज मकान से 7 लोगों को निकालकर इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इलाज के दौरान गुरुवार को इरफान और शुक्रवार को नदीम की मृत्यु हो गई अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई थी।

धमाके  के मुख्य आरोपी टीनू उर्फ अली अहमद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। जबकि दो लोग फरार चल रहे थे। इस पर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) ने ₹25,000 का इनाम घोषित किया था। गुडम्बा थाना प्रभारी प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव की पुलिस टीम ने  रविवार को स्कोर्पियो क्लब के पास  से मो0 नसीम (54)पुत्र कमरूद्दीन निवासी ग्राम बेहटा थाना गुडम्बा और मो. याकूब उर्फ घपलू (53)पुत्र स्व0मो0 अयूब निवासी ग्राम बेहटा गुडम्बा को गिरफ्तार कर धारा 4/5विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के तहद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

 धमाके में फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। इस गिरफ्तारी में गुडम्बा थाना प्रभारी निरीक्षक  प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव और उपनिरीक्षक हरिओम पटेल और उनकी टीम की मुख्य भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

होली पर यूपी में तीन दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा ऐलान, त्योहार से पहले वेतन देने का आदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में 2, 3...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...