back to top

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन मोहम्मद अनवर बेग ने किया। दूतवाक्यम नाटक का प्रसंग महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत के उस समय का वर्णन है जब पाण्डव बारह वर्ष के वनवास और विराट के यहां रहकर एक वर्ष के अज्ञातवास के बाद इन्द्रप्रस्थ लौट आए और प्रतिज्ञा के अनुसार कौरवों से आधे राज्य की मांग की, तो दुर्योधन ने देने से इंकार कर दिया। तब पाण्डवों ने समझौते के लिए कृष्ण को शांति दूत बनाकर हस्तिनापुर भेजने की योजना बनाई, केशव के शांति दूत सूचना से पाण्डवों और कौरवों दोनों पक्षों में खलबली मच गयी। दोनों पक्षों में लोगों को अपने-अपने प्रतिशोध लेना था, द्रोपदी ने तो तुरन्त केशव को बुलाकर कहा- हस्तिनापुर सभा में मेरे अपमान का स्मरण आपको रहे तो उधर कौरवों में तो सभी दुर्योधन को समझाने में लगे कि वो केशव है कोई साधारण दूत नहीं।
परन्तु हस्तिनापुर राज्य सभा में केशव जब आधे राज्य की मांग करते है तब दुर्योधन देने से मना कर देता है, तब केशव केवल पाँच गाँव की मांग करते है तब अहंकारी दुर्योधन सूई की नोक के बराबर भूमि देने से मना देता है और पाण्डवों भला बुरा कहता है, केशव राज्य सभा छोड़कर जाने लगते है, तो दुर्योधन केशव को बंदी बनाने का प्रयत्न करता है तब केशव अपना विराट स्वरूप रखते है और दंड देने वाले होते है तभी सुदर्शन प्रकट होते है और कहते है आप पृथ्वी का भार उतारने आए हैं यदि इसे आज मार दिया तो सभी युद्ध से विरक्त हो जायेंगे, आपका मुख्य कार्य सिद्ध नहीं होगा।” केशव शांत हो जाते है। तब सुदर्शन प्रभु के सभी शस्त्रों को भी वापस भेज देतें है। अंत में धृतराष्ट्र क्षमा याचना करते है प्रभु उस समय क्षमा करते है और समय पर छोड़ देते है। अंतत: नाटक अहंकार का विनाश, शांति के महत्व और धर्म की विजय का संदेश देते हुए समाप्त होता है। नाटक में अहम भूमिका अभिषेक कुमार सिंह, मनोज तिवारी, पीयूष पाण्डेय, सुरेश प्रसाद, संजय शर्मा, तरुण यादव, सूरज ने निभायी।

RELATED ARTICLES

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...