back to top

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजन
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजन प्रात: 9:00 बजे राम लीला मैदान ऐशबाग से किया जाएगा। इस आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को सपरिवार सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया है।
प्रबंधक समिति ने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से परिचित कराने का सशक्त माध्यम हैं। यात्रा रामलीला मैदान ऐशबाग से प्रारंभ होकर के बाबूलाल चौराहा याहियागंज शास्त्री नगर चौराहा कपूर मोटर्स होते हुए प्रारंभ स्थल पर विराम लगी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता स्वांत रंजन जी अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व मुख्य अतिथि के रूप में हरिश्चंद्र अग्रवाल (अध्यक्ष रामलीला समिति ऐशबाग) मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया होली भारतीय संस्कृति का प्राचीन एवं ऐतिहासिक पर्व है, जो भक्त प्रह्लाद की अटूट आस्था तथा भगवान नरसिंह के अवतरण की पौराणिक मान्यता से जुड़ा है। यह पर्व अन्याय पर न्याय, अधर्म पर धर्म तथा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से शोभा यात्रा, भजन-कीर्तन, पुष्प वर्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिससे समाज में आपसी भाईचारा, समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना सुदृढ़ हो सके। इस अवसर पर कार्यक्रम संचालन एवं व्यवस्था हेतु समिति का गठन किया गया है, जिसमें समिति प्रबंधक अनुज गुप्ता व प्रकाश सिंह मीडिया प्रभारी एवं अन्य व्यवस्थापक अनिल जी, मोहित जी एवं अभय उपाध्याय(निखिल) आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...