back to top

ट्रंप चीन यात्रा से लौटे, शी के साथ बैठक को जी-2 शिखर वार्ता बताया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की यात्रा से लौट आए और उन्होंने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ हुई वार्ता को दो महान देशों के नेताओं की मुलाकात बताया।ट्रंप शुक्रवार शाम मैरीलैंड स्थित जॉइंट बेस एंड्रूज पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि इस यात्रा के दौरान कई अहम व्यापारिक समझौते हुए, जिनमें बोइंग के 200 विमानों की चीन को बिक्री तथा भविष्य में 750 अतिरिक्त विमान खरीदने का वादा शामिल है। उन्होंने चीन द्वारा अमेरिकी कृषि क्षेत्र को समर्थन देने की प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया।

बृहस्पतिवार को शी चिनफिंग के साथ मुलाकात के बाद फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, ये दो महान देश हैं। मैं इसे जी-2 कहता हूं। मुझे लगता है कि इतिहास में इसे एक बेहद अहम क्षण के रूप में याद किया जाएगा। द वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी खबर में कहा कि ट्रंप के इस
बयान से चीन को वह दर्जा मिला, जिसकी राष्ट्रपति शी लंबे समय से अपेक्षा कर रहे थे यानी अमेरिका के समकक्ष एक महाशक्ति के रूप में पहचान।

रिपोर्ट में कहा गया,दो दिनों तक चली बैठकों के दौरान सुनियोजित समारोह, भव्य स्वागत और दुनिया के दो सबसे शक्तिशाली नेताओं के बीच मित्रता तथा पारस्परिक सम्मान के प्रदर्शन ने उस भू-राजनीतिक समीकरण को स्पष्ट रूप से सामने ला दिया, जिसकी चीन लंबे समय से इच्छा रखता रहा है और जिसका अमेरिका अब तक प्रतिरोध करता आया था।

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में यह भी कहा कि शी चिनफिंग के साथ अच्छे संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संकेत दिया कि जब तक वह सत्ता में हैं, तब तक चीन संभवत: ताइवान के खिलाफ कोई आक्रामक कदम नहीं उठाएगा। ट्रंप ने कहा, यह ताइवान पर कब्जे का मामला नहीं है। वे (चीन) सिर्फ यह नहीं चाहता कि ताइवान खुद को एक स्वतंत्र देश घोषित करे। उन्होंने कहा, जब तक मैं (सत्ता) में हूं, मुझे नहीं लगता कि वे कुछ करेंगे। लेकिन मेरे बाद वे ऐसा कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा, मैं चाहता हूं कि चीन शांत रहे। हम युद्ध नहीं चाहते। अगर मौजूदा स्थिति बनी रहती है, तो मुझे लगता है कि चीन भी इससे संतुष्ट रहेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि उन्होंने शी चिनफिंग को सितंबर में वाशिंगटन आने का निमंत्रण दिया है।पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में चीन के मामलों के निदेशक रहे जूलियन गेविर्ट्ज ने कहा, शी ने वह कर दिखाया जिसके लिए चीनी नेता दशकों से प्रयास कर रहे थे-एक अमेरिकी राष्ट्रपति को बीजिंग में बराबरी के स्तर पर बुलाना। उन्होंने कहा,शी ने इस यात्रा के भव्य प्रदर्शन के जरिए दुनिया को यह संदेश दे दिया कि चीन और अमेरिका दो बराबर की महाशक्तियां हैं। अब इसे नकारा नहीं जा सकता।

एशिया सोसाइटी के वरिष्ठ फेलो जॉन डेलुरी के हवाले से द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी खबर में लिखा कि यह संदेश देने के लिए कि अमेरिका के साथ हमारे संबंध बेहतर हो रहे हैं, चीन के सरकारी मीडिया में ट्रंप के शी और चीनी जनता के प्रति मित्रतापूर्ण बयानों को खूब उछाला जा रहा है। बाइडन प्रशासन में चीन में अमेरिकी राजदूत रहे आर. निकोलस बर्न्स के हवाले से द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में कहा गया कि ट्रंप का शी के प्रति इस तरह का उत्साहपूर्ण रवैया ट्रंप और अमेरिका दोनों को कमजोर करता है। हालांकि उन्होंने माना कि ट्रंप का शी के साथ विनम्र रहना स्वाभाविक है। बर्न्स ने यह भी कहा,शी ने ताइवान पर ट्रंप को चेतावनी देने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। ट्रंप को भी अपनी चिंताएं बेबाकी से रखनी चाहिए।

नवंबर में ट्रंप चीन के शेनजेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) सम्मेलन में शिरकत कर सकते हैं और दिसंबर में शी मियामी में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में आ सकते हैं। बाइडन प्रशासन में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में चीन व ताइवान मामलों के उप वरिष्ठ निदेशक रहे रश दोशी ने कहा, यह
शिखर वार्ता एक बार फिर ठोस नतीजों से ज्यादा प्रतीकात्मक रहा जिसमें समस्याओं को सुलझाने के बजाय उन्हें संभालने पर जोर दिया गया। बाइडन प्रशासन में उप विदेश मंत्री रहे कर्ट कैंपबेल ने कहा,दोनों नेताओं ने भविष्य के बारे में जिस तरह बात की, उससे साफ है कि यह एक लंबी प्रक्रिया की शुरूआत है जो इस पूरे साल चलती रहेगी।

RELATED ARTICLES

पेट्रोल-डीजल और दूध की बढ़ी कीमतों के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के एक दिन बाद शनिवार को कांग्रेस की दिल्ली इकाई...

दिल्ली चिकित्सा परिषद की आडिट रिपोर्ट में वित्तीय-प्रशासनिक अनियमितताओं का खुलासा: स्वास्थ्य विभाग

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को एक विशेष आॅडिट रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 2019 से 2025 के बीच...

सिक्किम: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने 51वें स्थापना दिवस पर जनता को शुभकामनाएं दीं

गंगटोक। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सिक्किम के 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता को बधाई...

पेट्रोल-डीजल और दूध की बढ़ी कीमतों के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के एक दिन बाद शनिवार को कांग्रेस की दिल्ली इकाई...

दिल्ली चिकित्सा परिषद की आडिट रिपोर्ट में वित्तीय-प्रशासनिक अनियमितताओं का खुलासा: स्वास्थ्य विभाग

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को एक विशेष आॅडिट रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 2019 से 2025 के बीच...

सिक्किम: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने 51वें स्थापना दिवस पर जनता को शुभकामनाएं दीं

गंगटोक। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सिक्किम के 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता को बधाई...

पुलिस ने बारामूला में जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ 15 स्थानों पर मारे छापे

श्रीनगर। पुलिस ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में कई स्थानों पर प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम...

बलिया में छह साल पुराने हत्या मामले में सात दोषियों को उम्रकैद

बलिया । बलिया जिले की एक अदालत ने पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की हत्या के छह साल पुराने मामले में एक ही परिवार...

खुद को प्रेरित करने और दबदबा रखने के लिए जश्न का अलग तरीका अपनाता हूं: आकाश सिंह

लखनऊ । लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ जीत में तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाने...