back to top

पेट्रोल-डीजल और दूध की बढ़ी कीमतों के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के एक दिन बाद शनिवार को कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी के हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए। पार्टी के सभी 258 ब्लॉक कांग्रेस समितियों (बीसीसी) के बैनर तले पेट्रोल पंप और डेयरी बूथ के बाहर प्रदर्शन किए गए, जिनमें कार्यकर्ताओं ने ईंधन और दूध की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आवाज उठाई।

पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करके कहा,मोदी सरकार की नाकाम नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल और दूध की कीमतों में वृद्धि हुई है। चांदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी के कई कार्यकर्ताओं ने भी तख्तियां हाथ में लेकर प्रदर्शन किया जिन पर लिखा था- महंगा डीजल, महंगा तेल, मोदी सरकार फेल और महंगे डीजल-तेल ने जनता का जीना किया दुश्वार।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ईंधन और जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतें आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा रही हैं तथा महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भलस्वा में डेयरी बूथ के पास प्रदर्शन में शामिल हुए और कीमतों में तत्काल कटौती की मांग की।

कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया, चुनाव समाप्त होते ही, भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने पेट्रोल, डीजल और दूध की कीमतों में वृद्धि करके आम लोगों को भारी झटका दिया है। ईरान संघर्ष के बाद बढ़ती कीमतों के बीच शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।सूत्रों के अनुसार इस बढ़ोतरी के बाद नयी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...