back to top

तीखे सवालों पर भड़के ट्रंप, एबीसी रिपोर्टर को चैनल लाइसेंस रद्द करने की धमकी

न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ‘एबीसी न्यूज’ की पत्रकार मैरी ब्रूस पर निशाना साधते हुए उन्हें‘‘बेहद खराब रिपोर्टर’’ बताया और उनसे तीखे सवाल पूछे जाने के बाद समाचार संगठन के प्रसारण का लाइसेंस रद्द करने की धमकी दी।

एबीसी न्यूज की व्हाइट हाउस के लिए मुख्य संवाददाता ओवल ऑफिस में उन पत्रकारों में शामिल थीं, जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से सवाल पूछने की अनुमति थी।ब्रूस ने ट्रंप से पूछा कि क्या राष्ट्रपति पद पर रहते हुए उनके परिवार का सऊदी अरब में व्यापार करना उचित है।

इससे पहले कि ट्रंप जवाब दे पाते, ब्रूस ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से पूछा,अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने निष्कर्ष निकाला कि आपने एक पत्रकार की हत्या की साजिश रची। 9/11 पीड़ितों के परिजन आपके यहां आने से नाराज हैं। अमेरिकी आप पर क्यों भरोसा करें? और यही सवाल आपसे भी, राष्ट्रपति ट्रंप।इन सवालों के बाद ट्रंप ने एबीसी को फेक न्यूज बताया और सऊदी अरब में अपने परिवार के व्यावसायिक हितों का बचाव किया।

राष्ट्रपति ने अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट को भी खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि क्राउन प्रिंस का 2018 में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में कुछ न कुछ हाथ था। बाद में ट्रंप ने ब्रूस की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रिंस से बेहद खराब प्रश्न पूछा।यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन पर एक सवाल पूछे जाने पर ट्रंप ने ब्रूस से कहा,आप एक खराब रिपोर्टर हैं। आपके सवाल पूछने का तरीका गलत है।

ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि एबीसी का लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए क्योंकि आपकी खबरें बहुत फर्जी और गलत हैं। बहरहाल, एबीसी न्यूज ने ट्रंप की इन टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में देसी बम बरामद… एनआईए ने संभाली जांच की कमान

नयी दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। राज्य...

LSG के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सुपर ओवर में पूरन को भेजने के फैसले का किया बचाव

बोले-टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में होने के बावजूद पूरन को सबसे अच्छा विकल्प माना लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर...

केजरीवाल ने न्यायाधीश को पत्र लिखा….कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश नहीं होऊंगा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि...

CBI ने केजरीवाल के दिवंगत ‘रिश्तेदार’ से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में FIR दर्ज की

नयी दिल्ली। CBI ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे एक दिवंगत व्यक्ति के खिलाफ नाली निर्माण के...

KKR अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना

लखनऊ। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर आॅब्स्ट्रक्शन आॅफ द फील्ड (क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाना) दिए जाने के बाद गुस्सा...