back to top

तीर्थयात्रियों को बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत एवं कई घायल

सुलतानपुर। रामलला के दर्शन कर लौट रही तीर्थयात्रियों की बस को सुलतानपुर में शनिवार की सुबह एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि अयोध्या से तीर्थयात्रियों को लेकर प्रयागराज जा रही बस को सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर कूरेभार चौराहे के पास शनिवार तड़के चार बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए।उसने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक दोनों पलट गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 40 श्रद्धालु सवार थे जो महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी श्रद्धालु अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन कर प्रयागराज जा रहे थे।पुलिस ने बताया कि जब बस कूरेभार चौक पर पहुंची तो तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर तुरंत पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया।उसने बताया कि हादसे में घायल लगभग 15 श्रद्धालुओं को कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां इलाज के दौरान वर्षा किरन पाटिल (45) की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कूरेभार पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। घायलों में कोकिला बाई (68), जरगा बाई (67), योजना बाई (54), मंजू बाई (40), रतना बाई (54), राजू (35), अनीता (40), पोडम सिंह (54), सरिता बाई (55) और आशा बाई (65) शामिल हैं। चिकित्सकों ने कोकिला, संगीता, अनीता, अर्चना एवं रतना को बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है तथा पांच अन्य को मामूली चोट आई हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

छात्र आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन – छात्रों की हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे

रांची। झारखंड में छात्रों के आंदोलन की गूंज शुक्रवार को विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी सुनाई दी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही...

‘कबीर सिंह’ मेरी पहली फिल्म समझते हैं : कियारा आडवाणी

मुंबई। आज कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। बड़े बैनर, करोड़ों की फिल्में और देशभर में करोड़ों प्रशंसक...

समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो प्रसारित करने के आरोप में...