back to top

रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

वीरांगना लक्ष्मीबाई नाटक की तैयारियां तेज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से नाट्य संस्था विजय बेला झ्र एक कदम खुशियों की ओर, लखनऊ द्वारा बाराबंकी में संचालित नाट्य कार्यशाला में आज महान स्वतंत्रता सेनानी एवं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यशाला प्रशिक्षक चंद्रभाष सिंह ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन साहस, त्याग, राष्ट्रप्रेम और आत्मसम्मान का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने तथा जीवन में संघर्षों का सामना दृढ़ता के साथ करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यशाला में रानी लक्ष्मीबाई के जीवन, त्याग और बलिदान पर आधारित श्री महेंद्र भीष्म द्वारा लिखित नाटक वीरांगना लक्ष्मीबाई के मंचन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। यह नाटक आगामी 28 जून को बाराबंकी में मंचित किया जाएगा। कार्यशाला में उपस्थित वरिष्ठ कवि एवं रंगकर्मी श्री प्रदीप सारंग ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को स्मरण करते हुए महिलाओं के जागरूकता, शिक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई आज भी देश की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

उल्लेखनीय है कि इस नाट्य कार्यशाला में वर्तमान में 30 प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को अभिनय, संवाद-अभिव्यक्ति, मंच अनुशासन तथा सांस्कृतिक मूल्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

कथक की विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया

प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा आयोजित दस दिवसीय प्रस्तुति-परक कथक कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा आयोजित दस दिवसीय प्रस्तुति-परक कथक कार्यशाला का आज सामुदायिक...

पंचकल्याणक महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया गया आमंत्रण

जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, कार्यक्रम में उपस्थित होने का मिला आश्वासनलखनऊ। काकोरी स्थित भगवान पारसनाथ धाम में आगामी 24...

भंडारे की सामग्री लेकर शिवभक्तों की टोली बालटाल रवाना

शोभा यात्रा में शंकर पार्वती व राधाकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीलखनऊ। श्री शिव पार्वती बफार्नी सेवा संस्थान जानकीपुरम् द्वारा प्रत्येक वर्ष की...

शहीदी दिवस : तेरा किया मीठा लगे हर नाम पदार्थ नानक मांगे…

शहर के गुरुद्वारों में श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस, भक्तों ने चखा लंगरलखनऊ। गुरुवार को श्री...

कथक की विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया

प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा आयोजित दस दिवसीय प्रस्तुति-परक कथक कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा आयोजित दस दिवसीय प्रस्तुति-परक कथक कार्यशाला का आज सामुदायिक...

पंचकल्याणक महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया गया आमंत्रण

जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, कार्यक्रम में उपस्थित होने का मिला आश्वासनलखनऊ। काकोरी स्थित भगवान पारसनाथ धाम में आगामी 24...

भंडारे की सामग्री लेकर शिवभक्तों की टोली बालटाल रवाना

शोभा यात्रा में शंकर पार्वती व राधाकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीलखनऊ। श्री शिव पार्वती बफार्नी सेवा संस्थान जानकीपुरम् द्वारा प्रत्येक वर्ष की...

काकभुशुण्डि ने गरुड़ को रामकथा सुनाया : स्वामी मुक्तिनाथानंद

काकभुशुण्डि और गरुड़ जी का संवाद अत्यंत महत्वपूर्ण प्रसंग हैलखनऊ। बृहस्पतिवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ लखनऊ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद...

विभूतियों के सम्मान संग बिखरे संस्कृतियों के रंग

भगवान गौतम बुद्ध पर नृत्य नाटिका ने मोहा मन दास्तानगोई संग कान्हा से द्वारिकाधीश नाटक का मंचनलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, (संस्कृति विभाग), बदलाव :...