back to top

पंचकल्याणक महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया गया आमंत्रण

जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, कार्यक्रम में उपस्थित होने का मिला आश्वासन
लखनऊ। काकोरी स्थित भगवान पारसनाथ धाम में आगामी 24 जून से आयोजित होने वाले ‘श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए जैन समाज के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें महोत्सव का आमंत्रण पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में श्री जैन धर्म प्रबोधिनी सभा के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक अरविंद कुमार जैन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव जैन, मुख्य संयोजक बृजेश जैन ‘बंटी’, महामंत्री संदीप जैन, उपकोषाध्यक्ष विशाल जैन, उपमंत्री एवं महोत्सव में सौधर्म इन्द्र बने विशाल जैन (आर्किटेक्ट), सम्मिलित रहे। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से जैन धर्म के सिद्धांतों तथा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 24 जून से 29 जून तक काकोरी स्थित भगवान पारसनाथ धाम में आयोजित होने वाले श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने जैन समाज के इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होने का आश्वासन दिया। तथा महोत्सव की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

RELATED ARTICLES

कथक की विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया

प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा आयोजित दस दिवसीय प्रस्तुति-परक कथक कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा आयोजित दस दिवसीय प्रस्तुति-परक कथक कार्यशाला का आज सामुदायिक...

भंडारे की सामग्री लेकर शिवभक्तों की टोली बालटाल रवाना

शोभा यात्रा में शंकर पार्वती व राधाकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीलखनऊ। श्री शिव पार्वती बफार्नी सेवा संस्थान जानकीपुरम् द्वारा प्रत्येक वर्ष की...

काकभुशुण्डि ने गरुड़ को रामकथा सुनाया : स्वामी मुक्तिनाथानंद

काकभुशुण्डि और गरुड़ जी का संवाद अत्यंत महत्वपूर्ण प्रसंग हैलखनऊ। बृहस्पतिवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ लखनऊ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद...

शहीदी दिवस : तेरा किया मीठा लगे हर नाम पदार्थ नानक मांगे…

शहर के गुरुद्वारों में श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस, भक्तों ने चखा लंगरलखनऊ। गुरुवार को श्री...

कथक की विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया

प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा आयोजित दस दिवसीय प्रस्तुति-परक कथक कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा आयोजित दस दिवसीय प्रस्तुति-परक कथक कार्यशाला का आज सामुदायिक...

भंडारे की सामग्री लेकर शिवभक्तों की टोली बालटाल रवाना

शोभा यात्रा में शंकर पार्वती व राधाकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीलखनऊ। श्री शिव पार्वती बफार्नी सेवा संस्थान जानकीपुरम् द्वारा प्रत्येक वर्ष की...

काकभुशुण्डि ने गरुड़ को रामकथा सुनाया : स्वामी मुक्तिनाथानंद

काकभुशुण्डि और गरुड़ जी का संवाद अत्यंत महत्वपूर्ण प्रसंग हैलखनऊ। बृहस्पतिवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ लखनऊ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद...

विभूतियों के सम्मान संग बिखरे संस्कृतियों के रंग

भगवान गौतम बुद्ध पर नृत्य नाटिका ने मोहा मन दास्तानगोई संग कान्हा से द्वारिकाधीश नाटक का मंचनलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, (संस्कृति विभाग), बदलाव :...

रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

वीरांगना लक्ष्मीबाई नाटक की तैयारियां तेजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से नाट्य संस्था विजय बेला झ्र एक कदम खुशियों की ओर,...