back to top

असम : रेल पटरी पर आईईडी विस्फोट से ट्रेन सेवाएं बाधित

कोकराझार (असम)। असम के कोकराझार जिले में बृहस्पतिवार तड़के अज्ञात बदमाशों द्वारा रेलवे पटरी पर परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से विस्फोट किए जाने के बाद लोअर असम और उत्तरी बंगाल के कुछ हिस्सों में रेल सेवाएं बाधित हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट देर रात कोकराझार रेलवे स्टेशन से सालाकाटी की ओर जाने वाले मार्ग पर, स्टेशन से लगभग पांच किलोमीटर दूर हुआ। उन्होंने बताया, इस धमाके से रेल की पटरी का करीब तीन फुट हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और टूटे हुए पटरी के टुकड़े कई मीटर दूर तक बिखर गए। कोकराझार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पुष्पराज सिंह ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही कोई ट्रेन पटरी से उतरी है।

एसएसपी ने बताया,पटरी का जो हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था उसकी तुरंत मरम्मत की गई और अब रेलगाड़ियों का परिचालन बहाल कर दिया गया है। एक अन्य अधिकारी के अनुसार, रात भर ट्रेन संचालन निलंबित रहा। इस वजह से लोअर असम और उत्तरी पश्चिम बंगाल में सुबह करीब आठ बजे तक कई अप और डाउन रेल गाड़ियां प्रभावित रहीं।रेलवे और सुरक्षा कर्मियों ने प्रभावित क्षेत्र का पूरी तरह से निरीक्षण कर सेवाओं को पूरी तरह से बहाल किया।

अधिकारियों ने फिलहाल मार्ग पर सुरक्षा कड़ी कर दी है और विस्फोट में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। पूर्वाेत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कपिंजल किशोर शर्मा ने एक बयान में बताया कि यह धमाका अलीपुरद्वार मंडल के तहत कोकराझार स्टेशन के पास देर रात करीब एक बजे हुआ।

शर्मा ने बताया,जब एक मालगाड़ी सालाकाटी और कोकराझार के बीच से गुजÞर रही थी तो ट्रेन प्रबंधक ने जोरदार झटका लगने की सूचना दी जिसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया। जांच करने पर पता चला कि संदिग्ध बम विस्फोट के कारण पटरी और स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए थे।

शर्मा ने कहा कि इस मामले की जांच राज्य पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और खुफिया एजेंसियां कर रही हैं। उन्होंने बताया,पटरी की सुबह मरम्मत के बाद 5:25 बजे यातायात बहाल कर दिया गया और सामान्य रेल सेवाएं फिर से शुरू हो गईं हैं। इस घटना के कारण लगभग आठ रेल गाड़ियों को रोकना पड़ा। सीपीआरओ ने यह भी बताया कि इस घटना के बाद से उक्त खंड में गश्त बढ़ा दी गई है।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...