back to top

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू डंपर से कुचल कर तीन लोगों की मौत, छह जख्मी

सहारनपुर। सहारनपुर जिले मे नागल क्षेत्र में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और उसने बस अड्डे के बाहर खड़े कुछ लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दो छात्रों सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) सागर जैन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आज सुबह एक बेकाबू ट्रक ने नागल बस अड्डे पर सड़क के किनारे खड़े कई लोगो को चपेट में ले लिया। इस घटना में लकी (17) और नौमान (20) नामक छात्रों तथा एक अज्ञात यात्री की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने मौके पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पिछले काफी समय से उस स्थान पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं और वहां पर अंडर पास या ओवर ब्रिज बनाने की मांग की जा रही है लेकिन शासन प्रशासन इसकी अनदेखी करता रहा है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने पर लोगों ने जाम खत्म किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद डंपर चालक अपना वाहन छोडकर भाग गया। पुलिस ने उसे जब्त कर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...