back to top

MP में जंगल के राजा बाघ को खिवनी वन्यजीव अभयारण्य के रूप में मिला नया ठिकाना

इंदौर। मध्यप्रदेश में जंगल के राजा बाघ को खिवनी वन्यजीव अभयारण्य के रूप में नया घर मिल गया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बाघ पहले इस अभयारण्य को गलियारे के तौर पर इस्तेमाल करते हुए किसी मुसाफिर की तरह गुजर जाते थे, लेकिन संरक्षण के प्रयासों की सफलता के कारण अब वे इसमें बसकर अपना कुनबा बढ़ाने लगे हैं। खिवनी वन्य जीव अभयारण्य के अधीक्षक विकास माहोरे ने सोमवार को बताया कि हाल के दिनों में अभयारण्य में करीब 10 वयस्क बाघ-बाघिनों और पांच से छह शावकों की मौजूदगी के सुराग मिले हैं।माहोरे ने बताया,कुछ साल पहले खिवनी अभयारण्य में बाघ मुश्किल से दिखते थे। कभी-कभार एक-दो बाघ नजर आ जाते थे, लेकिन अब बेहतर संरक्षण और सुरक्षित आवास मिलने के कारण बाघों की तादाद बढ़ी है।देवास जिले में वर्ष 1982 के दौरान खिवनी वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना की गई थी। बाद में अभयारण्य का विस्तार करके सीहोर जिले के वन क्षेत्रों को भी इसमें शामिल किया गया था।


शुष्क पर्णपाती वनों में लगभग 135 वर्ग किलोमीटर में फैला अभयारण्य ओंकारेश्वर के जंगलों और रातापानी अभयारण्य के बीच के उस गलियारे का हिस्सा है जो बाघों की आवा-जाही का अहम मार्ग माना जाता है। यह रास्ता पश्चिमी मध्यप्रदेश और विंध्य पर्वतमाला के जंगलों को जोड़ता है। अधीक्षक माहोरे ने बताया कि गुजरे सालों के दौरान वन विभाग के प्रयासों से खिवनी अभयारण्य में बाघों के लिए अनुकूल परिस्थितियां विकसित हुई हैं जिनमें चीतल, सांभर और नीलगाय जैसे वन्यजीवों के रूप में पर्याप्त शिकार आधार शामिल है। उन्होंने बताया कि अभयारण्य में बसे ग्रामीणों के पुनर्वास से इस क्षेत्र को कम मानवीय दखल वाला बनाए जाने के कारण इसमें बाघों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार हुआ है।

माहोरे ने बताया कि राज्य सरकार ने अभयारण्य को आदर्श पारिस्थितिकी पर्यटन मॉडल के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल तेज की है जिसमें स्थानीय समुदाय की भागीदारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। माहोरे ने कहा,हमारा लक्ष्य है कि खिवनी की अर्थव्यवस्था स्थानीय समुदाय के माध्यम से ही संचालित हो। इसलिए स्थानीय लोगों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की पहल भी की गई है। बाघ सफारी, गाइड और अन्य सेवाओं में स्थानीय युवाओं को शामिल किया गया है। इससे बाघ संरक्षण के प्रति जागरूकता के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। पर्यटकों के बीच खिवनी अभयारण्य के बाघ युवराज और बाघिन मीरा की जोड़ी और उनके शावक खासे मशहूर हैं।


गर्मी बढ़ने के बीच इन दिनों बाघों का यह परिवार अभयारण्य के जल स्रोतों पर अपनी प्यास बुझाते देखा जा रहा है और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। वन्यजीव विशेषज्ञ अजय गड़ीकर ने कहा, खिवनी अभयारण्य करीब 15 साल पहले पेड़ों की अवैध कटाई के लिए कुख्यात था। इस पर अंकुश लगाए जाने और वन्य जीव संरक्षण बढ़ाए जाने से अभयारण्य बाघों के नये ठिकाने के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि अभयारण्य का नया स्वरूप सूबे में बाघ संरक्षण के विकेंद्रीकृत मॉडल को मजबूती देता है जिससे पारंपरिक बाघ अभयारण्यों के बाहर भी जंगल के राजा के लिए सुरक्षित बसाहट विकसित हो रही है। अभयारण्य में बाघों की बढ़ती तादाद के मद्देनजर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में घोषणा की है कि इसे वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिकी पर्यटन के आदर्श केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

LSG के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सुपर ओवर में पूरन को भेजने के फैसले का किया बचाव

बोले-टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में होने के बावजूद पूरन को सबसे अच्छा विकल्प माना लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर...

केजरीवाल ने न्यायाधीश को पत्र लिखा….कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश नहीं होऊंगा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि...

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में देसी बम बरामद… एनआईए ने संभाली जांच की कमान

नयी दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। राज्य...

LSG के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सुपर ओवर में पूरन को भेजने के फैसले का किया बचाव

बोले-टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में होने के बावजूद पूरन को सबसे अच्छा विकल्प माना लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर...

केजरीवाल ने न्यायाधीश को पत्र लिखा….कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश नहीं होऊंगा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि...

CBI ने केजरीवाल के दिवंगत ‘रिश्तेदार’ से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में FIR दर्ज की

नयी दिल्ली। CBI ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे एक दिवंगत व्यक्ति के खिलाफ नाली निर्माण के...

KKR अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना

लखनऊ। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर आॅब्स्ट्रक्शन आॅफ द फील्ड (क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाना) दिए जाने के बाद गुस्सा...