back to top

बलिया में छठ पर्व के दौरान डूबने से तीन युवकों की मौत

बलिया । उत्तर प्रदेश में बलिया केअलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को छठ पर्व के दौरान डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि महेश पटेल (28) नाम का व्यक्ति सोमवार की शाम नगरा थाना क्षेत्र के नगरा कस्बे में स्थित एक पोखरा में घाट पर छठ पर्व मनाते समय पैर फिसलने से डूब गया। उसने बताया कि ग्रामीणों ने उसे तत्काल स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच, ढेला मिश्र (50) नाम का व्यक्ति बांसडीह थाना क्षेत्र के अगउर गांव में मंदिर के समीप स्थित जलाशय में स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया।

पुलिस ने सोमवार की शाम शव को बाहर निकाला और उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक अन्य घटना में, छठ पर्व पर मनियर थाना क्षेत्र के मल्लौवा गांव में पोखरा पर बेदी बनाते समय एक व्यक्ति डूब गया जिसकी पहचान अनुज पासवान के रूप में की गई है।ग्रामीणों ने उसे तत्काल स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

50 वर्ष पुराने विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को मिलेगा अवसर, 5,000 से अधिक छात्र संख्या वाले संस्थान होंगे पात्र

प्रत्येक शोधपीठ को 5 वर्षों के लिए 2 करोड़ रुपए का एकमुश्त अनुदान, एफडी के ब्याज से होगा शोधपीठों का नियमित संचालन वेद, उपनिषद, रामायण,...

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत, तीन अन्य गंभीर घायल

लखनऊ। झांसी में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और दोस्त सोनू खान की मौत...

विधान परिषद में ‘अपार आईडी’ योजना पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने रखा सरकार का पक्ष

12 डिजिट की अपार आईडी से छात्र-छात्राओं के सभी शैक्षिक प्रपत्र जीवन भर रहेंगे सुरक्षित और डिजिटली वेरीफाइड अभिभावकों की सहमति से तैयार की जा...

केजीबीवी अतरौली की छात्राओं ने किया यूपी विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण, विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से समझा

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने छात्राओं से किया संवाद, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने छात्राओं का किया...

योगी सरकार का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम, प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन को मिली हरी झंडी

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गाजियाबाद, कानपुर व फतेहपुर के प्रस्तावित विश्वविद्यालयों को सौंपा 'संचालन प्राधिकार पत्र' अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, महर्षि महेश योगी...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...