back to top

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराई तीन गाड़ियां, छह यात्री घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के महावन थाना इलाके में सोमवार को सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर सिलसिलेवार तीन वाहनों की टक्कर होने से छह यात्री घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस रास्ते में कैंटर में पीछे से जा टकराई और कुछ समय बाद ही उसी ट्रैक पर नोएडा की ओर जा रही एक कार भी उसमें जा भिड़ी।

पुलिस के मुताबिक, इस सिलसिलेवार टक्कर में घायल आधा दर्जन यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर यातायात चालू करा दिया गया है। यह दुर्घटना महावन थाना क्षेत्र में घटी।

महावन की थाना प्रभारी डेजी पंवार ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे आगरा की ओर से आ रही डबल डेकर बस आगे चल रहे कैंटर द्वारा एकाएक ब्रेक लगा दिए जाने से उसके पीछे से जा टकराई, कुछ ही पलों में एक मारुति कार भी बस से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि इन दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों को अस्पताल भेजकर यातायात बहाल करा दिया गया है। घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में बना अवैध स्टोर सील, बीकेटी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। गोमती नगर के होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में अवैध तरीके से निर्मित किये गये स्टोर को एलडीए ने मंगलवार को...

चन्द्रभानु गुप्त का जीवन त्याग, समर्पण व मूल्यों की राजनीति का प्रेरणास्रोत : महाना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर दिया जाने वाला सम्मान उनके त्याग,...

यूपीएसएसएससी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू

एक बार पंजीकरण के बाद बार-बार आवेदन की जरूरत नहीं, पीईटी स्कोर तीन वर्ष तक रहेगा मान्य लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी...